Ayandot

Dhanteras 2024 upaay :धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

Dhanteras 2024 upaay :धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?
Spread the love share


Dhanteras 2024 : धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस है। हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन सोना,चांदी और पीतल-तांबे के बर्तन के अलावा कुछ चीजों को खरीदना बेहद शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजों में तेरह गुना वृद्धि होती है और जीवन में धन-वैभव की प्राप्ति होती है, लेकिन इस खास मौके पर कुछ चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन क्या-क्या नहीं खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन क्या न खरीदें?

लोहे का बर्तन : धनतेरस के दिन अक्सर लोगों को बर्तन की खरीदारी के दौरान लोहे से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करने से बचना चाहिए। इसके अलावा स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन भी नहीं खरीदना चाहिए।

काले रंग की वस्तुएं:धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुए जैसे बैग,कपड़ा, जूते, काला कंबल इत्यादि का भी खरीदाना शुभ नहीं माना जाता है।

कांच की वस्तुएं : ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन कांच से बनी वस्तुएं नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन कांच के बर्तन या कांच की सजावटी चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए।

नुकीली चीजें : इस दिन चाकू,कैंची,सुई समेत किसी भी नुकीली वस्तु की खरीदारी न करें।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी : धनतेरस के दिन सोना और चांदी से निर्मित आभूषण खरीदना शुभ होता है, लेकिन इस दिन आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी नहीं करना चाहिए।

प्लास्टिक की वस्तुएं : धनतेरस के दिन प्लास्टिक से बनी चीजों को भी खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version