फेंगशुई युक्तियाँ: लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए फेंगशुई के कुछ आसान टिप्स बेहद कारगर माने गए हैं। मान्यता है कि इससे से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आप भी घर की नेगेटिविटी को कम करना चाहते हैं, तो फेंगशुई के कुछ उपायों को अपनाकर पारिवारिक जीवन में खुशियां ला सकते हैं। आइए जानते हैं सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए फेंगशुई के कुछ टिप्स…
फेंगशुई टिप्स :
फेंगशुई में एक्वेरियम में गोल्डन फिश रखना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसे हमेशा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।
घर की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए रोजाना पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं।
बच्चों के स्टडी रूम के उत्तर-पूर्व या बच्चों के कमरे में महापुरुषों की तस्वीर या ग्लोब रखना अच्छा माना जाता है।
धन-दौलत में वृद्धि के लिए जेब में चीनी सिक्कों को रखना लाभकारी माना जाता है।
फेंगशुई में घर के मुख्यद्वार पर पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर की दीवार पर U आकार के घोड़े की नाल को लगाना शुभ माना जाता है।
इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए मुख्यद्वार के दोनों और तुलसी का पौधा रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन-वैभव में वृद्धि होती है।
वहीं, मुख्यद्वार के सामने खंभा या पेड़ हो, तो इससे दोष से बचने के लिए पाकुआ दर्पण लगाएं।
फेंगशुई में दीवार घड़ी को घर के उत्तर या पूर्व दिवार पर लगाना लाभकारी माना जाता है।