Ayandot

Maa Karwa Aarti: ओम जय करवा माता, मैया जय करवा माता॥ पढें करवा माता की आरती

Maa Karwa Aarti: ओम जय करवा माता, मैया जय करवा माता॥ पढें करवा माता की आरती
Spread the love share


माँ करवा आरती: सुहाग का व्रत आज 20 अक्टूबर, 2024 रखा जाएगा। देशभर में सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की सलामती की कामना करेंगी। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निराजल व्रत हैं। पूरी श्रद्धा के साथ आज चंद्र दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन चलनी से पति का चेहरा भी देखा जाता है। रविवार को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर चतुर्थी तिथि शुरू होगी और 21 अक्तूबर सोमवार की प्रातः काल 4 बजकर 17 मिनट तक उपस्थित रहेगी। आज शाम 5 बजकर 50 मिनट से 7.05 बजे तक पूजा करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, पंचांग के अनुसार, आज शाम को 5 बजकर 54 मिनट पर चंद का दीदार कर सकेंगे। करवा चौथ के दिन मां करवा की कृपा प्राप्त करने के लिए जरूर करें करवा माता की आरती। आगे पढ़ें मां करवा की आरती-

मां करवा की आरती

ओम जय करवा माता, मैया जय करवा माता।

जो कोई तुमको ध्यावत, पार उतर जाता

आप हम सबकी माता हैं, आप रुद्राणी हैं

तुम्हरे यश को गावें, हम सारे प्राणी

कार्तिक बदी चतुर्थी को, जो नारी व्रत करे

पति हौवे दीर्घायु, दुख जा दूर परे

रहे सुहागन हमेशा, ऐसी हर नारी

गणपति बनें कृपालु, विघ्न टरे भारी

करवा माता की आरती, जो नारी नित गावै

कहत भक्त आशारानी, मनवांछित फल पावैं

ओम जय करवा माता।।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version