<पी शैली="पाठ-संरेखण: औचित्य सिद्ध करें;">बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने ऐसा लुक कैरी किया है, जो सिंपल होने के साथ-साथ एलिगेंस का शानदार उदाहरण बन गया है. मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुईं फातिमा ने अपने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना है, जो बिल्कुल समर-फ्रेंडली है. उनका ये अंदाज उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो कम्फर्ट के साथ स्टाइल को भी बैलेंस करना चाहते हैं.
फातिमा के आउटफिट ने खींचा ध्यान
फातिमा का ये आउटफिट फैंस का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने जो कुर्ता पहना है, वो ढीले-ढाले ए-लाइन डिजाइन में है. साथ ही इसका वी-नेक डिजाइन और नीचे की तरफ फैला लेयर्स घाघरा जैसा लग रहा है. सूट का फैब्रिक इतना हल्का है कि चलते वक्त वो खूबसूरती से लहराता नजर आ रहा है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग बॉटम पहना, जो उसी बहुत ही आरामदायक है. ऊपर से उन्होंने एक ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया, जो पूरे लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था.