मैच खेलने से पहले विराट कोहली देखते हैं प्रियदर्शन की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बुरा हाल

Spread the love share


हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी क़ॉमेडी फिल्मों का नाम लिया जाता है तो हर किसी के जेहन में डायरेक्टर प्रियदर्शन का ही नाम आता है. उनके जैसी कॉमेडी फिल्में बहुत कम लोग ही बना पाते हैं. अपने अभी तक के फिल्ममेकिंग के करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्मों बनाई है.

उनकी बनाई हुई पुरानी फिल्मों को भी दर्शक आज भी देखना बेहद पसंद करते हैं. प्रियदर्शन ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा,’सच कहूं तो अब मुझे गंभीर फिल्में बनाना पसंद है. अब मुझे कॉमेडी फिल्में बनाना अच्छा नहीं लगता, अब तो मैं मजबूरी में बनाता हूं.

इन फिल्मों के फ्लॉप होने से पड़ा काफी असर

मुझे लगता है कि मेरे पास अब नए आइडिया नहीं बचे हैं. मैं अब खत्म हो चुका हूं. मैं वो सब दोहराना नहीं चाहता जो मैंने पहले किया है. मैं बस एक और कॉमेडी फिल्म बनाऊंगा, और फिर बस.’ इस इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि उनकी 2007 में रिलीज हुई ढोल और 2010 में रिलीज हुई खट्टा मीठा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी.

उन्होंने बताया कि इसका असर उन पर इमोशनल तरीके से पड़ा. उन्होंने कहा कि अब वो खुश हैं क्योंकि ओटीटी स्ट्रीमिंग के बाद इस फिल्म को उसके दर्शक मिल गए हैं. प्रियदर्शन ने कहा कि उन्हें उनकी ये दोनों फिल्में काफी पसंद थीं. उन्हें लग रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म धमाल मचाएंगी.

लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया. प्रियदर्शन ने कहा कि अब मुझे खुशी होती है जब मैं देखता हूं कि विराट कोहली और दूसरे लोग कहते हैं कि वो अपने क्रिकेट मैचों से पहले रिलेक्स होने के लिए ढोल फिल्म देखते हैं. इतना ही नहीं वो फिल्म के डायलॉग को भी खूब दोहराते हैं.

वैसे विराट कोहली ने तो इस बारे में पब्लिकली कुछ नहीं कहा है. लेकिन दोनों साथ काम कर चुके हैं. दरअसल, प्रियदर्शन ने IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक ऐड को डायरेक्ट किया था. उसमें विराट कोहली, शेन वॉटसन और क्रिस गेल नजर आए थे. उस दौरान प्रियदर्शन को विराट कोहली की एक्टिंग खूब पसंद आई थी.

ये भी पढ़ें:-रणवीर सिंह को इस फिल्म में रिप्लेस करेंगे विक्की कौशल, धनुष संग मचाएंगे धमाल





Source link


Spread the love share