Ayandot

शाहरुख नहीं सलमान थे ‘ ‘चक दे! इंडिया’ के लिए पहली पसंद, सुपरस्टार ने क्यों ठुकराई थी फिल्म?

शाहरुख नहीं सलमान थे ‘ ‘चक दे! इंडिया’ के लिए पहली पसंद, सुपरस्टार ने क्यों ठुकराई थी फिल्म?
Spread the love share


बॉलीवुड में स्टार्स द्वारा फिल्में रिजेक्ट करना आम बात है. वहीं चर्चा तब होती है जब किसी सुपरस्टार द्वारा ठुकराई फिल्म किसी और सितारे की किस्मत चमका देती है. शाहरुख खान की ‘चक दे! इंडिया’ भी उन्हीं में से एक है. साल 2007 में रिलीज़ हुई ये शानदार फिल्म आज भी लैंडमार्क स्पोर्ट्स ड्रामा के तौर पर जानी जाती है. इस फिल्म को शाहरुख की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक के तौर पर भी याद किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान के फिल्म में निभाए गए कबीर खान के रोल का ऑफर सबसे पहले सलमान खान को दिया गया था.

सालों तक, ‘चक दे! इंडिया’ से सलमान के बाहर होने को लेकर काफी अटकलें लगाई गईं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सलमान ने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के साथ फीस के मुद्दों की वजह से फिल्म नहीं की तो क्रिएटिव मतभेदों की ओर इशारा किया गया. हालांकि असली सलमान खान ने खुद अपनी फिल्म सुल्तान के प्रमोशन के दौरान बताई थी.

सलमान खान ने बताई थी ‘चक दे! इंडिया’ न करने की वजह
बता दें कि ‘चक दे! इंडिया’ के बारे में बात करते हुए, सलमान ने सुल्तान के प्रमोशन के दौरान लंबे समय से चल रही गॉसिप को  खारिज कर दिया था. उन्होंने मज़ाक में कहा, “मैंने यह फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि शाहरुख खान को भी कुछ अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहिए.” इस कमेंट ने तुरंत सबका ध्यान खींचा, जिससे उनकी हाज़िरजवाबी और दोनों सुपरस्टार्स के बीच जानी-पहचानी दोस्ती साफ झलकती है.

  • हालांकि बाद में उन्होंने डिटेल में असली वजह बताते हुए कहा था कि उन्हें अपने करियर के उस स्टेज पर यह रोल अपने लिए सही क्यों नहीं लगा.
  • सलमान ने समझाया, “जब मुझे चक दे ​​ऑफर हुई थी, तो मेरी इमेज बिल्कुल अलग थी क्योंकि मैं पार्टनर और उस तरह की फिल्में कर रहा था.”
  • उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों की सोच उनके दिमाग में बहुत ज़्यादा थी.
  • सलमान ने कहा था, “चक दे ​​में मेरी एक ही चिंता ये थी कि मेरे फैंस मुझसे उम्मीद करेंगे कि मैं विग पहनूं और भारत के लिए मैच जीतूं, जो फिल्म के लिए सही नहीं होता. उस समय वह मेरा जॉनर नहीं था.”

‘चक दे! इंडिया’ सीरियस टाइप फिल्म थी
सलमान ने यह भी माना कि चक दे! इंडिया में एक बैलेंस्ड्, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड अप्रोच की ज़रूरत थी, जो उन बड़ी कमर्शियल फिल्मों से अलग थी जिनसे वह उस समय जुड़े हुए थे. उन्होंने कहा, “यह ज़्यादा गंभीर तरह की फिल्म थी और मैं ज़्यादातर कमर्शियल तरह की फिल्में कर रहा था, जो मैं अभी भी कर रहा हूं.”

साथ ही, उन्होंने यह भी साफ किया कि कमर्शियल सिनेमा के प्रति उनकी कमिटमेंट का मतलब यह नहीं है कि वह अच्छी कहानियों को रिजेक्ट कर रहे हैं. उन्होंने कहा था, “मैं कभी भी कमर्शियल सिनेमा ज़ोन से बाहर नहीं निकलूंगा, लेकिन बस इतना है कि कमर्शियल जोन में बहुत सारी मीनिंगफुल फिल्में भी होंगी.”

सलमान खान वर्क फ्रंट
इन सबके बीच सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में इस वॉर ड्रामा का देशभक्ति से भरपूर पहला गाना मातृभूमि रिलीज किया गया है. जिसके लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. बता दें कि बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.



Source link


Spread the love share
Exit mobile version