Ayandot

बच्चों के बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए सबसे बेस्ट है ये तेल, एक्सपर्ट से जानें लगाने का सही तरीका

बच्चों के बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए सबसे बेस्ट है ये तेल, एक्सपर्ट से जानें लगाने का सही तरीका
Spread the love share


शेयर करना

हमें फॉलो करें

बचपन से ही बच्चों के बालों की हेल्दी ग्रोथ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया है कि बच्चों के बालों के लिए कौन सा तेल सबसे बेस्ट है और उसे लगाने का सही तरीका क्या होना चाहिए।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानगुरु, 24 अक्टूबर 2024 05:11 पूर्वाह्न
शेयर करना

आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम हो गई हैं। कोई अपने झड़ते बालों से परेशान है, तो कोई बालों की ग्रोथ ना होने की वजह से दुखी है। दोमुंहे बाल, ड्राइनेस या चमक खो जाना; बालों से जुड़ी हुई और ना जाने कितनी समस्याएं हैं जिन्होंने लोगों की नाक में दम करके रख दिया है। ताज्जुब की बात है कि आज ये हेयर प्रॉब्लम्स सिर्फ बड़ों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में भी बड़ी संख्या में देखने को मिल रही हैं। ऐसे में आपके बच्चों को ये हेयर प्रॉब्लम्स फेस ना करनी पड़े, इसके लिए आपको शुरुआत से ही ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में फेमस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने बच्चों के बालों को हेल्दी बनाने के लिए कुछ टिप्स शेयर किए हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे के बालों का खास ख्याल रख सकती हैं।

जावेद हबीब ने बताया बच्चों के बालों के लिए कौन सा तेल सही

इंडिया के सबसे फेमस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि बच्चों के बालों के लिए बादाम का तेल सबसे हेल्दी ऑप्शन है। दरअसल बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 पाया जाता है जो जड़ों को मजबूती देने के साथ, इनकी ग्रोथ को भी बढ़ाता है। इसके अलावा बादाम के तेल में पाया जाने वाला विटामिन ई, बालों की शाइन को बरकरार रखता है। ये तेल बहुत ही लाइट वेट होता है, जिससे ये बच्चों के बालों में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है। जावेद हबीब का मानना है कि बच्चों के बालों में बादाम का तेल ही लगाना चाहिए।

जानें लगाने का सही तरीका

जावेद हबीब ने अपनी पोस्ट के जरिए बच्चों के बालों में तेल अप्लाई करने का सही तरीका भी बताया है। उनके अनुसार बच्चों के बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार उनके बालों में बादाम का तेल लगाना चाहिए। बालों को सही पोषण मिले इसके लिए जड़ों का मजबूत होना जरूरी है। इसलिए बालों में तेल लगाते समय, स्कैल्प पर तेल को अच्छे से अप्लाई करना चाहिए और उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए स्कैल्प पर हल्की-हल्की मसाज भी करनी चाहिए। इससे तेल अब्जॉर्ब होकर जड़ों तक पहुंचता है, जिससे बालों को अंदर से मजबूती मिलती है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version