Ayandot

‘सॉरी.. सामान दुबई में छूट गया’, स्पाइसजेट की बड़ी चूक से एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्रियों ने जताय

‘सॉरी.. सामान दुबई में छूट गया’, स्पाइसजेट की बड़ी चूक से एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्रियों ने जताय
Spread the love share


स्पाइसजेट एयरलाइंस पुणे एयरपोर्ट: एयर इंडिया हादसे का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि फिर एक और एयरलाइंस की तरफ से बड़ी चूक का मामला सामने आया है. स्पाइसजेट ने प्लेन में यात्रियों को तो बिठाया, लेकिन उनका सामान प्लेन में रखा ही नहीं. इस बात का पता यात्रियों को तब चला, जब पुणे एयरपोर्ट पर यात्री बैगेज बेल्ट के पास काफी देर तक अपने सामान का इंतजार करते नजर आए. परेशान यात्रियों ने जब जानकारी मांगी, तब जाकर उन्हें सच्चाई का पता चला.

क्या है पूरा माजरा?

दुबई से चलकर पुणे आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में गुरुवार (26 जून,2025) को उसके पैसेंजर परेशान दिखे. दरअसल, इस हवाई यात्रा के बाद वो अपने सामान को लेने बैगेज बेल्ट के पास पहुंचे. वहां उन्हें पता चला कि उनका सामान तो प्लेन में रखा ही नहीं गया यानि उनका सामान दुबई में ही छूट गया है. स्पाइसजेट की तरफ से यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी कारणों की वजह से उनके सामान को प्लेन में रखा ही नहीं गया था.

स्पाइसजेट ने बताई वजह

जब यात्रियों ने इसे लेकर विरोध जताया तो स्पाइसजेट की तरफ से जानकारी दी गई कि विमान में फ्यूल ज्यादा भर दिया गया था, जिसके कारण यात्रियों के सामान को प्लेन में नहीं रखा गया. इससे प्लेन पर भार क्षमता ज्यादा हो जाती. इसलिए सभी यात्रियों के सामान को दुबई में ही छोड़ दिया गया है. साथ ही स्पाइजेट की तरफ से यह भी बताया गया कि अगले विमान से सभी का सामान लाने की व्यवस्था की जा रही है.

यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

स्पाइसजेट की ओर से हुई इस गलती के कारण कई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी. कुछ यात्रियों के जरूरी सामान, जैसे- दवाइयां और जरूरी दस्तावेज बैग में रखे थे. पैसेंजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी कंपनी से इस तरह के भूल की गुंजाइश नहीं की जा सकती है. इससे यात्रियों का भरोसा कंपनी से उठ सकता है.

यह भी पढेंः नौसेना के टारगेट पर थे पाकिस्तान के कई ठिकाने, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और मच सकती थी तबाही, लेकिन भारत ने नहीं किया अटैक



Source link


Spread the love share
Exit mobile version