Ayandot

पटना में सीओ ने अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर खड़ी कर दी दीवार, DM ने दिए केस दर्ज करने के आदेश

पटना में सीओ ने अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर खड़ी कर दी दीवार, DM ने दिए केस दर्ज करने के आदेश
Spread the love share


शेयर करना

हमें फॉलो करें

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह पटना सिटी स्थित आयुष अस्पताल, नवाब मंजिल और क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचे तो संस्थान के निदेशक समेत डॉक्टरों ने शिकायत की।

Nishant Nandan हिन्दुस्तानपटनागुरु, 10 अक्टूबर 2024 12:54 पूर्वाह्न
शेयर करना

पटना सिटी के क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में एक अंचलाधिकारी (सीओ) पर बुधवार को एफआईआर दर्ज की जाएगी। संस्थान के निरीक्षण के दौरान ही पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सीओ पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल, बुधवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह पटना सिटी स्थित आयुष अस्पताल, नवाब मंजिल और क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचे तो संस्थान के निदेशक समेत डॉक्टरों ने शिकायत की।

उन लोगों ने आरोप लगाया कि सीओ निर्माण कार्य में बार-बार बाधा डालते हैं। अतिक्रमण कर अस्पताल की जमीन पर चहारदीवारी भी बना ली है। डॉक्टरों के रोकने-टोकने पर सीओ होने का धौंस दिखाकर दुर्व्यवहार भी करते हैं। मरीजों और डॉक्टरों को उस रास्ते से जाने पर रोकते हैं। इस पर डीएम ने वहीं से दूसरे जिले में तैनात सीओ के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी जिला प्रशासन भी अनुशंसा करेगी।

निर्माण में किसी तरह की बाधा न आए

डीएम ने कहा कि क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान महत्वपूर्ण सरकारी अस्पताल है। यहां यूनानी पद्धति से चिकित्सा होती है। अनुसंधान एवं अध्ययन का कार्य होता है। इसी परिसर में आयुष चिकित्सा का भवन लगभग तैयार है। डीएम ने संबंधित थाना प्रभारी और एसडीओ को निर्देश दिया गया कि संस्थान के संचालन में व्यवधान न आए। जमीन की जांच की जा रही है। अगर उनकी निजी जमीन होगी तो प्रावधानों के अनुसार भू-अर्जन किया जाएगा और राशि का भुगतान होगा। किसी भी सूरत में 40-50 वर्षों से जिस जमीन का इस्तेमाल रास्ते के तौर पर हो रहा उसे बाधित करने नहीं दिया जाएगा।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version