Ayandot

उचाना में नपा की दुकानों का मालिकाना हक मिलेगा: विधायक अत्री ने विधानसभा में उठाया मुद्दा; मंत्री का एक माह में कार्रवाई का आश्वासन – Uchana News

उचाना में नपा की दुकानों का मालिकाना हक मिलेगा:  विधायक अत्री ने विधानसभा में उठाया मुद्दा; मंत्री का एक माह में कार्रवाई का आश्वासन – Uchana News
Spread the love share



उचाना के भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री।

जींद जिले के उचाना शहर में नगर पालिका (नपा) की दुकानों के मालिकाना हक के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे दुकानदारों की आवाज बनकर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया। उन्होंने इस संबंध में सवाल पूछा, जिसके जवाब में नगर निकाय मं

दो दुकानदारों ने स्वामित्व योजना के तहत आवेदन किया है, और एक महीने के अंदर इन आवेदनों पर कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

दुकानदार विनोद गर्ग ने बताया कि वे कई सालों से दुकानों के मालिकाना हक के लिए प्रयास कर रहे हैं। सरकार की स्वामित्व योजना के तहत उन्हें दुकान का मालिकाना हक मिलना है। बार-बार चक्कर काटने के बाद उन्होंने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से मुलाकात की, जिन्होंने उनकी मांग को सुना और विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाया। दुकानदारों को अब उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें नियमानुसार मालिकाना हक मिल जाएगा।

विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत दुकान मालिकों को उनका हक क्यों नहीं मिल रहा है, इस सवाल को उन्होंने विधानसभा में उठाया। नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल ने एक महीने के अंदर आवेदनों का निपटारा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि उचाना हलका उनका परिवार है और हर समस्या का समाधान हो, इसके लिए वे हमेशा प्रयासरत रहते हैं।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version