किसी और आदमी के साथ था अफेयर, बेटे ने विरोध किया तो मां ने कर दी उसकी हत्या

Spread the love share


महाराष्ट्र के पुणे में एक मां की ओर से अपने बेटे की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी पुलिस ने इसे लेकर आरोपी 55 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि औरत का किसी और आदमी के साथ अफेयर था, जिसका बेटा लगातार विरोध कर रह रहा था। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर हत्या तक मामला जा पहुंचा। मृतक शख्स की पहचान 30 साल के अनिल लालसिंह ठाकुर के तौर पर हुई है। इस वारदात को लेकर लोनीकंद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। पीड़ित का भाई खुद इसकी शिकायत लेकर थाने आया था।

पुलिस का कहना है कि अनिल और उसका परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। ये लोग काफी समय से पुणे के पेरने फाटा इलाके में रह रहे थे। पुलिस की ओर इस हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी की गई। इसके मुताबिक, यह बुधवार और गुरुवार दरम्यानी रात की घटना है। अनिल का अपनी मां और उस आदमी के साथ झगड़ा हुआ था जिसके संग वह रिलेशनशिप में थी। कहा जा रहा है कि झगड़े के बीच ही महिला और उस शख्स ने बड़ा सा पत्थर से अनिल के सिर पर दे मारा। इससे वह खूस से लथपथ हो होकर जमीन पर गिर पड़ा।

दूसरा आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को जब इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो उसने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। महिला पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगा है। हालांकि, दूसरा आरोपी शख्स मौके से भाग गया। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है। हालांकि, अभी तक उसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। आरोपी महिला से भी उस आदमी के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि महिला से पता कर लिया जाए कि वो आदमी संभावित तौर पर कहां भागा होगा। साथ ही, उनके रिलेशनशिप के बारे में भी सूचनाएं जुटाई जा रही हैं।



Source link


Spread the love share