चंबा में भाई की मौत पर फौजी का धरना: प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग; बोले- मुझे अधिकार दो, सच्चाई सामने आऊंगा – Bharmour News

Spread the love share




चंबा जिले के चमीणू क्षेत्र में अपने भाई की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर एक फौजी ने वर्दी में धरना शुरू कर दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है। जवान का आरोप है कि उसके भाई की मौत सामान्य नहीं है। उन्होनें मामले की निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है। धरने के दौरान उसने प्रशासन से कहा, ‘मुझे अधिकार दो, मैं खुद सच्चाई सामने ले आऊंगा।’ गौरतलब है कि पिछले दिनों चमीणू एरिया में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ पहले भी धरना-प्रदर्शन किया था। तीन भाईयों में से दो की मौत हुई बताया जा रहा है कि मृतक युवक तीन भाई थे। इनमें से एक भाई की कुछ महीने पहले टायर फटने से मौत हो गई थी, जबकि दूसरा भाई फौज में है। अब यह फौजी युवक अपने भाई की मौत के मामले में न्याय के लिए प्रशासन से आर-पार करने का मन बना चुका है। अधिकारियों ने उचित जांच का भरोसा दिया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित जांच का भरोसा दिया है। यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों ने भी पारदर्शी जांच की मांग उठाई है ताकि सच्चाई सामने आ सके और परिवार को न्याय मिल सके।



Source link


Spread the love share