Ayandot

दो दुकानों से 30 लाख रुपए के गहने की चोरी: सीसीटीवी को तोड़ डीबीआर भी ले गए, शटर तोड़ की चोरी – Giridih News

दो दुकानों से 30 लाख रुपए के गहने की चोरी:  सीसीटीवी को तोड़ डीबीआर भी ले गए, शटर तोड़ की चोरी – Giridih News
Spread the love share

दोनों दुकानों के संचालकों के मुताबिक उनकी दुकान से चोरों ने लगभग 25 से 30 लाख रुपए के सामान की चोरी की है।

गिरिडीह में सोमवार की रात चोरों ने दो ज्वैलरी दुकान से करीब 30 लाख रुपए के गहने की चोरी कर ली। घटना हीरोड़ीह थाना क्षेत्र के कोदंबरी की है। चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया और डीबीआर भी ले गए।

.

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया है। चोरों ने कोदंबरी में संचालित वंदना ज्वेलर्स और आरएस ज्वेलर्स को निशाना बनाया।

सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का चला पता

घटना के संबंध में भुक्तभोगी सीताराम स्वर्णकार और सुधीर स्वर्णकार ने बताया कि हर दिन की तरह कल रात को भी दोनों दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा हुआ था और दुकान के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर के अलावे नगदी गायब थे।

दोनों दुकानों के संचालकों के मुताबिक उनकी दुकान से चोरों ने लगभग 25 से 30 लाख रुपए के सामान की चोरी की है।

Source link

Spread the love share
Exit mobile version