Ayandot

पत्थरबाजी करने वालों पर कार्रवाई की मांग: भांजगड़ा प्रथा को रोका जाए; रतलाम कलेक्टर-एसपी से मिलने पहुंचे बस संचालक – Ratlam News

पत्थरबाजी करने वालों पर कार्रवाई की मांग:  भांजगड़ा प्रथा को रोका जाए; रतलाम कलेक्टर-एसपी से मिलने पहुंचे बस संचालक – Ratlam News
Spread the love share


डीएसपी अजय सारवान को समस्या बताते हुए बस संचालक।

रतलाम जिला बस एसोसिएशन ने आदिवासी ग्रामीण अंचलों में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के बाद बस मालिकों से अवैध वसूली की मांग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अवैध रूप से भांजगड़ा (सामाजिक समझौता) को भी बंद कराने की मांग की है।

.

गुरुवार को बस एसोसिएशन ने कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा है।

कलेक्ट्रेट में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते बस संचालक।

बता दें कि, हाल ही में बाजना क्षेत्र में बस की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों मृतकों के शव बाजना में बस मालिक की दुकान के बाहर रख दिए थे। यहां तक दुकान और घर पर पत्थरबाजी कर थाने का भी घेराव किया था। 50 लाख रुपए की मांग की थी।

पुलिस ने काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण और परिजन मानने के लिए तैयार नहीं थे। तब पुलिस को शनिवार रात सख्ती दिखाना पड़ी। ग्रामीणों द्वारा बाजना भी जबरन बंद कराने की कोशिश की गई थी। इसका विरोध भी स्थानीय व्यापारियों ने कर एक दिन बाजना बंद रखा था।

रतलाम जिला बस एसोसिएशन कलेक्ट्रेट में तहसीलदार और एसपी ऑफिस में डीएसपी अजय सारवान को ज्ञापन सौंपा। बस एसोसिएशन अध्यक्ष सुबेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि हम नियमों से चलते है। परमिट, बीमा सारे दस्तावेज हमारे पास रहते है। लेकिन, आए दिन आदिवासी समाज द्वारा भांजगड़े के नाम पर अवैध वसूली की मांग की जाती है। जिसे रोका जाना जरुरी है।

शासन से नहीं हुआ पेमेंट

बस मालिकों ने विगत कई समय से शासकीय कार्यक्रम एवं चुनावों में लगाई गई बसों का भुगतान नहीं होने पर शीघ्र भुगतान करने की मांग भी कलेक्टर से की है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार पिछले 8 साल में अभी तक 96 लाख 35 हजार रुपए का भुगतान जिले में बाकी है।

यह रहे मौजूद

इस दौरान एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुबेंद्रसिंह गुर्जर, पंकज उदिवाल, अय्यूब मेव, लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, विकास अग्रवाल, अनिल पाटीदार, मनीष जैन, राजेश जटिया, भारतसिंह राठौर, सद्दाम मेव, मांगीलाल गुर्जर, जावेद मेव, सुनील टांक, विजेंद्रसिंह सिसोदिया, केयूर उदिवाल, रुस्तम शाह, वीरेंद्र सिंह, गोलू डेनियल, मनीष कुमावत, दिनेश गायरी आदि मौजूद रहे।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version