Ayandot

पलवल में 40 मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार: 3 राज्यों में केस दर्ज, गो तस्करी और हत्या के मामले में वांटेड – Palwal News

पलवल में 40 मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार:  3 राज्यों में केस दर्ज, गो तस्करी और हत्या के मामले में वांटेड – Palwal News
Spread the love share



40 मामलों में फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

पलवल पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात बदमाश शकील उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। शकील पर हरियाणा पुलिस ने 5000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा के अनुसार, सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया की टीम को 4 जनवरी को गुप्त सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर टीम ने पचानका गांव के बस स्टैंड से कोट गांव निवासी नदीम उर्फ लांडी को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया। पूछताछ में नदीम ने हथियार सप्लायर शकील का नाम बताया।

सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया के नेतृत्व मे टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हथीन के कोट गांव से शकील उर्फ काला को दबोच लिया। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न थानों में लगभग 40 मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में गो तस्करी, जानलेवा हमला, चोरी और डकैती जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। लंबे समय से फरार चल रहे शकील को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीआईए ने इस गिरफ्तारी की सूचना सभी संबंधित थानों को दे दी है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version