दरभंगा के न्यू पंडासराय स्थित जदयू कार्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक में आगामी 24 अप्रैल को भैरव स्थान थाना, एनएच 27, मधुबनी-दरभंगा बॉर्डर के पास होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई।
।
बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सभी कार्यकर्ता और नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। दरभंगा और मधुबनी जिले के जदयू कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि 2025 में फिर से नीतीश का नारा दिया गया है। नीतीश कुमार के कामों को जन-जन तक पहुंचाना है।
अवधेश लाल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री इसलिए आ रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मिलकर मिथिलांचल के विकास को और आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी करना था।
जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दरभंगा-मधुबनी बॉर्डर पर भैरवा स्थान में होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए जोरदार तैयारी की जा रही है।
बैठक में ये हुए शामिल
बैठक में जदयू जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी, बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, नगर अध्यक्ष माधव झा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, सुनील भारती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशरफ हुसैन, कार्यकारिणी सदस्य शिव नंदन सिंह, मदन प्रसाद राय, गंगा प्रसाद सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, रवींद्र यादव, शंभूनाथ झा, कन्हैया साह, अंजीत चौधरी, मीडिया सेल जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, दीदार हुसैन चांद, रूमी खां, पप्पू महासेठ, मृदुला राय, बिनोदानंद झा, नंदकिशोर यादव, ललिता झा, अंजुला शर्मा, राम शंकर सिंह, कमलेश मंडल, मो. गयासुद्दीन अंसारी, सुभाष चौपाल, गोबिंद मंडल, घनश्याम राय, संतोष सिंह, नीतीश प्रभाकर चौधरी, बिपिन मंडल, विनोद मिश्रा, विधानसभा प्रभारी सुबोध कुमार विश्कर्मा, संजीव झा सहित सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे।