Ayandot

रोहतक पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत: परिवार का थर्ड डिग्री देने का आरोप; इलाज के दौरान तोड़ा दम – Rohtak News

रोहतक पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत:  परिवार का थर्ड डिग्री देने का आरोप; इलाज के दौरान तोड़ा दम – Rohtak News
Spread the love share




रोहतक जिला सीआईए-2 पुलिस की हिरासत में एक 51 वर्षीय आरोपी की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। मृतक का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान गांव टिटोली के नरेश कुमार के रूप में हुई। मृतक नरेश कुमार को सीआईए-2 टीम ने देर शाम को उठाया था और रात को तबीयत बिगड़ने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। थर्ड डिग्री टॉर्चर का लगाया आरोप मृतक नरेश के परिजनों ने सीआईए-2 टीम पर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ करते हुए गंभीर चोट मारी। जिसके कारण ही उसकी मौत हुई है। परिजनों ने सीआईए टीम पर कार्रवाई करने की मांग की। दुष्यंत चौटाला ने सीआईए पर उठाए सवाल पूव्र डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कल ही प्रेस कांफ्रेंस में सीआईए टीम पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि सीआईए टीम बिना वर्दी, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पर काले शीशे लगाकर घूमती है। आम लोगों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाता है। रोहतक सीआईए टीम को लेकर भी सवाल उठाया था। हार्टअटैक के कारण हुई मौत सीआईए-2 इंचार्ज का कहना है कि आरोपी को हार्टअटैक आया है। जिसके कारण रात के समय आरोपी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान आरोपी की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में भेजा हुआ है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version