Ayandot

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम, कड़ाके की ठंड से राहत: सरगुजा संभाग में 50 दिनों बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर,अधिकतम तापमान भी बढ़ा – Ambikapur (Surguja) News

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम, कड़ाके की ठंड से राहत:  सरगुजा संभाग में 50 दिनों बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर,अधिकतम तापमान भी बढ़ा – Ambikapur (Surguja) News
Spread the love share




वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से सरगुजा संभाग में बादलों की आवाजाही के कारण कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। उत्तर छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 50 वें दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 28 डिग्री पहुंच गया है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बने रहने का अनुमान है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण जनवरी के पहले पखवाड़े में सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के बाद संभाग में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके पहले 10.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 1 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था। इसके बाद न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री के नीचे रहा। लगातार बढ़ेगा अधिकतम तापमान, ठंड से राहत मौसम में हुए बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी बादल छाए रह सकते हैं। इसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान भी 9 से 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। सोमवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया है। पाट क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव के बाद कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। शीतलहरों का प्रवेश थमा, बढ़ेगा तापमान मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादल छाए रहने से उत्तरी शीतलहरों पर ब्रेक लग गया है, जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। आगामी दिनों में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है। हालांकि एक-दो दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। एएम भट्ट ने बताया कि मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया तो आगामी दिनों में ठंड से राहत रहेगी।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version