शराब के नशे में आग तापते वक्त जिंदा जला व्यक्ति: हापुड़ में झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी – Hapur News

Spread the love share



शराब के नशे में आग तापते वक्त व्यक्ति जिंदा जला।

हापुड़ में 55 वर्षीय व्यक्ति की आग में जलकर मौत हो गई। सोमवार की देर शाम को कोतवाली क्षेत्र के हाइवे किनारे स्थित मंडप के पास स्थानीय लोगों ने जली हुई झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

.

मृतक की पहचान गांव खेड़ा के आंबेडकर मोहल्ला निवासी ईश्वर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक शराब का आदी था और घटना के समय नशे की हालत में आग तापते हुए झाड़ियों में गिर गया। कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों की गवाही के अनुसार, ईश्वर अत्यधिक शराब के नशे में था और आग तापने के दौरान जलती झाड़ियों में गिर गया।

पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।



Source link


Spread the love share