Ayandot

सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट, साय सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; 50 प्रतिशत हुआ

सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट, साय सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; 50 प्रतिशत हुआ
Spread the love share


छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है। साय सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। इस तरह अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

1 अक्टूबर से होगा लागू

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के बारे में जानकारी देते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि आज कैबिनेट मीटिंग है। हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि राज्य कर्मचारी जो अभी 46 प्रतिशत डीए पा रहे हैं, उसे 4 प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा। इस तरह अब राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 50 प्रतिशत पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य कर्मचारी 50 प्रतिशत का डीए पाएंगे। विष्णु देव साय ने बताया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए अक्टूबर महीने से लागू होगा।

छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों के डीए बढ़ाने की जानकारी छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया पर भी दी गई है। छत्तीसगढ़ सीएमओ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट का ऐलान किया है। यह ऐलान महंगाई भत्ते को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के लिए किया गया है। राज्य कर्मचारी के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा।”

बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवसा पर मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम साय ने प्रधानमंत्री के सामने अपने 9 महीने कार्यकाल की उपलब्धियों को रखा था। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों, कृषि के क्षेत्र में हुए कार्यों और कौशल विकास की शुरुआत को लेकर जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम साय ने नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सफल ऑपरेशन के बारे में भी जानकारी दी थी।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version