30 लाख की नौकरी छोड़ी…IPS के बाद बनीं IAS: पूर्वा को 65वीं रैंक, अंकित ने आखिरी अटेम्प्ट में किया क्रैक, छत्तीसगढ़ से 6 का सिलेक्शन – Chhattisgarh News

Spread the love share


UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। रायपुर की पूर्वा अग्रवाल ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC में 65वीं रैंक हासिल की है। वहीं, जगदलपुर की मानसी जैन को 444वीं और अंबिकापुर के केशव गर्ग को 496वीं रैंक मिली है।

वहीं अंबिकापुर की शची जायसवाल को UPSC में 654वीं रैंक मिली है। मुंगेली के अर्पण चोपड़ा को 313वीं और राजिम के अंकित धवानी को 273वीं रैंक मिली है। इसे मिलाकर UPSC 2024 के लए छत्तीसगढ़ के 6 छात्रों का चयन हुआ है। इसमें 3 लड़कियां और 3 लड़के शामिल हैं।

2023 में 4 छात्रों का चयन हुआ था, जिसमें अनुषा पिल्लई, अभिषेक डेंगे, प्रीतेश सिंह राजपूत और रश्मि पैकरा शामिल हैं।

30 लाख की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की

दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने के दौरान पूर्वा अग्रवाल ने सिंगापुर में इंटर्नशिप की। इस दौरान उन्होंने वहां बतौर इकोनॉमिक्स एनालिस्ट काम किया। इस दौरान उन्हें 30 लाख रुपए का सालाना पैकेज वाली नौकरी ऑफर हुई।

पूर्व ने बताया कि उस दौरान उनके पास पैसों की कोई चाहत नहीं थी। उनके लिए जॉब से संतुष्टि बहुत जरूरी थी। उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी ताकि लोगों की जिंदगी में कुछ बदलाव ला सकें। अब उन्हें सफलता मिल गई है।

30 लाख रुपए सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की।

30 लाख रुपए सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की।

2023 में IPS चयनित हुई थी पूर्वा अग्रवाल

पूर्वा अग्रवाल UPSC रिजल्ट 2023 में भी IPS चयनित हुई थी। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला, तब उन्हें 189वीं रैंक मिली थी। पूर्वा ने 2023 का रिजल्ट आने पर कहा था कि अपनी बहन और कई सीनियर्स को यूपीएससी की तैयारी करते देख उन्हें यह प्रेरणा मिली।

पूर्वा अग्रवाल ने बताया कि स्कूली शिक्षा बिलासपुर से पूरी की। वह मूलत: रायगढ़ के खरसिया की रहने वाली हैं। उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की। पहले प्रयास में वे मेन्स क्लियर नहीं कर पाई थीं, लेकिन इसके बाद पढ़ाई के लिए उन्होंने स्पेशल प्लानिंग की और टाइम मैनेजमेंट किया।

पूर्व ने बताया कि कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की। पिता एमएल अग्रवाल छत्तीसगढ़ टेक्निकल एजुकेशन में एडिशनल डायरेक्टर और उनकी मां इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर है।

पूर्वा ने सफलता के दिए टिप्स

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट के लिए पूर्वा का कहना है कि अगर मन में कुछ करने की ठान लें और सही दिशा में प्रयास करें, तो शतप्रतिशत सफलता मिलती है। असफलता उन्हें अपनी गलतियों को दूर करने की दृष्टि से फायदेमंद साबित हुई। इस कारण अगले प्रयास में सभी कमियों को दूर किया।

30 लाख की नौकरी छोड़ी...IPS के बाद बनीं IAS: पूर्वा को 65वीं रैंक, अंकित ने आखिरी अटेम्प्ट में किया क्रैक, छत्तीसगढ़ से 6 का सिलेक्शन - Chhattisgarh News

रैंक 1 – शक्ति दुबे

यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे।

रैंक 2 – हर्षिता गोयल

नंबर 2 पर हर्षिता गोयल रही हैं। हर्षिता शाह मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद परिवार गुजरात के वडोदरा आ गया। यहीं वो बड़ी हुईं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं।

रैंक 3 – अर्चित पराग डोंगरे

अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री ली है। उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था।

रैंक 4 –​​​​​ मार्गी चिराग​​ शाह

गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।

रैंक 5 – आकाश गर्ग

कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री रखने वाले और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले आकाश गर्ग को वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ पांचवां स्थान मिला है।

टॉप-5 लिस्‍ट में 3 लड़कियां

UPSC टॉपर्स की टॉप 5 लिस्‍ट में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स UPSC CSE में सिलेक्‍ट हुए हैं। इसमें जनरल के 335, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 109, OBC के 318 , SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स सिलेक्‍ट हुए हैं।

30 लाख की नौकरी छोड़ी...IPS के बाद बनीं IAS: पूर्वा को 65वीं रैंक, अंकित ने आखिरी अटेम्प्ट में किया क्रैक, छत्तीसगढ़ से 6 का सिलेक्शन - Chhattisgarh News

……………………………………।

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ UPSC किया क्रैक: बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने हासिल किया 189वीं रैंक, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 189वीं रैंक हासिल की थी।

बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 189वीं रैंक हासिल की थी।

बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 189वीं रैंक हासिल की थी। कलेक्टर अवनीश शरण, निगम कमिश्नर अमित कुमार, एसपी रजनेश सिंह ने पूर्वा को शुभकामनाएं दी। आज पूर्वा अपने परिजनों के साथ कलेक्टर से मुलाकात करने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…



Source link


Spread the love share