Ayandot

Smart TV को अपडेट करना क्यों है जरूरी? ये 3 वजहें आपको जरूर पता होनी चाहिए

Smart TV को अपडेट करना क्यों है जरूरी? ये 3 वजहें आपको जरूर पता होनी चाहिए
Spread the love share



स्मार्ट टीवी: जैसे हमारे फोन में बार-बार सॉफ्टवेयर अपडेट आते रहते हैं, वैसे ही स्मार्ट टीवी के लिए भी अपडेट आते रहते हैं. अब जो स्मार्ट टीवी मार्केट में आ रहे हैं उनमें  पूरा ऑपरेटिंग सिस्टम होता है, Wi-Fi से कनेक्ट होते हैं और इनमें कई तरह के ऐप्स, फ्री चैनल्स और ढेर सारे एक्स्ट्रा दिए जाते हैं. इसके बावजूद, ज्यादातर लोग अपने टीवी का अपडेट आते ही नजरअंदाज कर देते हैं. अब आप सोच रहे होंगे भला स्मार्ट टीवी को अपडेट करना इतना जरूरी है ही क्यों? अपडेट करने से क्या फायदा मिलता है? तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

अपडेट करने से मिलेंगे नए फीचर्स और दूर होंगे बग्स

सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए टीवी का होम मेन्यू नया लुक पा सकता है, परफॉर्मेंस पहले से फास्ट हो सकती है. अपडेट करने से स्ट्रीमिंग ऐप्स, बेहतर मेन्यू डिजाइन या स्क्रीन मिररिंग में भी सुधार आते हैं. कंपनियां अपडेट्स के जरिए टीवी में मौजूद छोटी-मोटी गड़बड़ियों को ठीक करती हैं. अगर आपके टीवी में साउंड ठीक से काम नहीं कर रहा, पिक्चर क्वालिटी में दिक्कत है या फिर सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर कोई चिंता है, तो अक्सर ऐसे अपडेट्स से ये समस्याएं आसानी से दूर हो जाती हैं.

अपडेट करने से स्मूथ चलेंगे ऐप्स

टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेट रखना इसलिए भी जरूरी होता है, ताकि ऐप्स सही तरीके से काम करते रहें. सोचिए, आपने अभी-अभी नया स्मार्ट टीवी खरीदा और जैसे ही YouTube खोलने गए, वो चला ही नहीं. ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि YouTube ने अपनी सर्विस से जुड़ने के नियम बदल दिए हों. ऐसे में सिर्फ ऐप अपडेट होना काफी नहीं होता, बल्कि टीवी का सॉफ्टवेयर भी लेटेस्ट वर्जन पर होना चाहिए.

अपडेट के जरिए हैकर्स को रख पाएंगे दूर 

आखिर में एक जरूरी बात ये भी है कि इंटरनेट से जुड़े डिवाइस हैकर्स या साइबर अटैक का शिकार हो सकते हैं. हैकर्स और ऑनलाइन ठग एंड्रॉयड सिस्टम की कमजोरियों को ढूंढकर लोगों को अपना निशाना बनाने लगते हैं. वैसे तो ज्यादातर बड़े और एडवांस अटैक तब ही होते हैं जब कोई आपके Wi-Fi से जुड़ा हो. लेकिन फिर भी अपने डिवाइस को समय-समय पर अपडेट रखना हमेशा सेफ रहता है.

यह भी पढ़ें: नया Smart TV तो ले लिया लेकिन पिक्चर क्वालिटी अभी भी आ रही फीकी? इन 5 सेटिंग्स से खुद कर लें फिक्स

पोस्ट Smart TV को अपडेट करना क्यों है जरूरी? ये 3 वजहें आपको जरूर पता होनी चाहिए पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.



Source link


Spread the love share
Exit mobile version