Ayandot

Iran Israel: इस्राइली हमले के बाद ईरान का पलटवार, 10 पॉइंट में जानिए दोनों देशों के संघर्ष में अब तक क्या हुआ

Iran Israel: इस्राइली हमले के बाद ईरान का पलटवार, 10 पॉइंट में जानिए दोनों देशों के संघर्ष में अब तक क्या हुआ
Spread the love share


शुक्रवार को इस्राइल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले किए, जिससे पश्चिम एशिया में संघर्ष का एक और मोर्चा खुल गया। इस्राइली हमले के बाद ईरान ने भी शनिवार को पलटवार किया और इस्राइल पर सैंकड़ों मिसाइलों से हमला बोला। हमले के बाद इस्राइल में भी नुकसान हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं। आइए जानते हैं कि इस संघर्ष में अब तक क्या-क्या हुआ।

1. शनिवार तड़के इस्राइल के दो प्रमुख शहरों तेल अवीव और यरूशलम पर ईरान द्वारा हमला किया गया, जिसके चलते दोनों शहरों में हवाई हमलों के सायरन सुनाई दिए, जिसके बाद लोग सुरक्षा के लिए बंकरों में छिप गए।

2. इस्राइली सेना ने बताया कि ईरान की तरफ से दर्जनों मिसाइलें दागी गईं थीं, जिनमें से कई इंटरसेप्ट कर ली गईं। हालांकि इस्राइली सेना ने अभी तक ये नहीं बताया है कि ईरानी हमले में कितने लोगों की जान गई है। इस्राइल में जिस तरह से कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है, उससे साफ है कि इस्राइल को भी नुकसान हुआ है।

3. इस्राइली मीडिया का कहना है कि ईरान के हमले में कई लोग घायल हुए हैं और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई घायलों की हालत गंभीर है। एक महिला की मौत की भी खबर है।

ये भी पढ़ें- Operation Rising Lion: ‘नवंबर 2024 में बन गया था ईरान पर हमले का खाका’; नेतन्याहू ने बताया क्यों अब दिया अंजाम

4. चीन ने इस्राइल के हमले की निंदा की। चीन के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत फू कोंग ने कहा है कि इस्राइल ने ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया है। चीन ने इस्राइल से तुरंत हमले रोकने की अपील की।

5. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस्राइल और ईरान से संघर्ष रोकने की अपील की है। यूएन चीफ ने कहा कि इस्राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइल अटैक किए। अब बहुत हुआ। इसे रोकने का समय आ गया है। शांति और कूटनीति के साथ बात होनी चाहिए।

6. इस्राइल ने ईरान के छह परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया। इन हमलों में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और सैंकड़ों लोग घायल हैं। इनमें कई परमाणु वैज्ञानिक और 20 के करीब मिलिट्री कमांडर भी मारे गए हैं।

7. ईरान ने भी पलटवार किया और सैंकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलों से इस्राइली शहरों पर हमला बोला। ईरान का दावा है कि उन्होंने इस्राइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया है।

ये भी पढ़ें- Israel-Iran Row: ईरानी मिसाइलों को रोकने में इस्राइल की मदद कर रहा अमेरिका; मिडिल ईस्ट में बढ़ाई सैन्य तैनाती

8. इस्राइल ने  ईरान के खिलाफ ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नाम दिया है। वहीं ईरान ने ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया है।

9. इस्राइल के ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शानदार बताया और चेताया कि अभी बहुत कुछ होना बाकी है। ट्रंप ने कहा कि ‘यह शानदार है। हमने उन्हें (ईरान) मौका दिया, लेकिन उन्होंने लिया ही नहीं। अब उन्हें बड़ा झटका लगा है और अभी बहुत कुछ होना बाकी है।’

10 ईरान के इस्राइल पर हमले को रोकने में अमेरिका ने भी मदद की। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम और नेवी डेस्ट्रॉयर ने इस्राइल की मदद की, जिससे ज्यादा से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही तबाह कर दिया गया।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version