Ayandot

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तूफान ने मचाई तबाही, 3 लोगों की हुई मौत; 11 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तूफान ने मचाई तबाही, 3 लोगों की हुई मौत; 11 घायल
Spread the love share


छवि स्रोत: एपी
खैबर पख्तूनख्वा में तूफान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर, नौशेरा और चारसद्दा जिलों में रविवार शाम आए भीषण तूफान में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई और विभिन्न घटनाओं में 11 अन्य लोग घायल हो गए। पेशावर और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भयंकर तूफान आया था। घंटाघर सब्जी मंडी में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हुई है और 3 अन्य घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने किया दौरा

पेशावर के उपायुक्त सरमद सलीम अकरम ने अतिरिक्त उपायुक्त राव हाशिम अजीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उपायुक्त ने आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज कराएं। उन्होंने भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पेड़ों, बिजली के खंभों और अन्य असुरक्षित स्थानों का तत्काल निरीक्षण करने को भी कहा।

खैबर पख्तूनख्वा में तूफान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

छवि स्रोत: एपी

खैबर पख्तूनख्वा में तूफान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

‘खराब मौसम में घरों से बाहर ना निकलें लोग’

जिला प्रशासन ने लोगों से तूफान या खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने और बिजली की लाइनों, कमजोर पेड़ों या दीवारों से दूर रहने की भी अपील की है। इस बीच, बचाव सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ ने बताया है कि पेशावर, नौशेरा और चारसद्दा में तूफान के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी के अनुसार, पेशावर में कई घटनाएं हुईं, जिनमें अफगान कॉलोनी, असद अनवर कॉलोनी और रानो गारी में छत और दीवार गिरने की घटनाएं शामिल हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ भयानक बम विस्फोट, 4 की मौत; घायल हुए 20 लोग

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा को लेकर उठाया बड़ा कदम, अब लाखों लोगों की मुसीबत होगी कम

नवीनतम विश्व समाचार





Source link


Spread the love share
Exit mobile version