संसद में आज उठेगा बेअदबी का मुद्दा: AAP सांसद कंग ने दिया नोटिस, बाेले- ऐसे मामलों में कठोर सजा हो – Punjab News

Spread the love share


संसद के शीत सत्र में आज (27 नवंबर) को बेअदबी का मामला उठेगा। पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग की तरफ से स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया गया है। उन्होंने संसद में पंजाब सरकार द्वारा बेअदबी मामले के संंबंध में पा

.

लगातार बढ़ रहे बेअदबी के केस

कंग का कहना है कि बेअदबी का मामला गंभीर है। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि इस मुद्दे पर चर्चा हो। उन्होंने इसलिए एक प्रस्ताव पेश भेजा है। कंग ने कहा कि 28 अगस्त 2018 को पंजाब पंजीकरण विधानसभा ने भारतीय दंड संहिता (पीसी) और सिविल प्रक्रिया विधेयक 2018 पारित किया। इसमें आजीवन कारावास का प्रावधान है। वहीं, पंजाब सरकार लगातार इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठा रही है। सीएम भगवंत मान ने भी इस संबंध में गृहमंत्री को पत्र लिखा था।

आप नेता मालविंदर सिंह कंग द्वारा दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

राघव चड्‌ढा भी उठा चुके हैं यह मामला

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा भी इस मामले को 2015 में राज्यसभा में उठा चुके हैं। उन्होंने उस समय 2015 बेअदबी बरगाड़ी और लुधियाना में श्री मदभगवत गीता की बेअदबी का मामला उठाया था। उन्होंने भी कहा था कि इस मामले में कठोर सजा दी जानी चाहिए।



Source link


Spread the love share