झज्जर में गांव के स्टैंड से ऑटो चोरी: चाबी छोड़ दुकान से सामान लेने गया व्यक्ति, वापस लौटा तो ऑटो गायब – Jhajjar News

Spread the love share



झज्जर जिले के एक गांव में एक ऑटो चलाने वाले व्यक्ति की ऑटो को अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया। व्यक्ति गांव में पहुंचने के बाद दुकान से सामान लेने उतरा था इतने में ही उसकी ऑटो को किसी ने गायब कर दिया। ड्राइवर ने ऑटो की चाबी उसी में छोड़ दी थी। पुलिस ने मा

दुकान पर सामान लेने गया था व्यक्ति

जिले के गांव मांडोठी निवासी ओमप्रकाश की शुक्रवार देर रात कुछ ही देर में गांव के स्टैंड से अज्ञात व्यक्ति ने ऑटो गायब कर दी। जिसकी ऑटो मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह दुकान से सामान लेने के लिए कुछ ही दूरी पर गया था। उसी दौरान उसकी ऑटो को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया।

अपने स्तर पर तलाश के बाद कराई FIR

उसने बताया कि वह मांडोठी गांव का रहने वाला है और शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे अपने गांव के स्टैंड पहुंचा था। उसने गांव के स्टैंड पर ही ऑटो को खड़ा कर दिया जिसके अंदर चाबी लगी रह गई थी और वह दुकान से सामान लेने चला गया। वह दुकान से सामान लेकर वापस आया तो उसकी ऑटो वहां पर नहीं थी। अपने स्तर पर काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिली।



Source link


Spread the love share