एनटीपीसी बरौनी को मिला सेफ्टी कल्चर में गोल्ड अवॉर्ड: NSCI के महानिदेशक ने मुंबई में किया सम्मानित, सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता – Begusarai News

Spread the love share


एनटीपीसी बरौनी को सेफ्टी कल्चर के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल बिजनेस कॉन्फ्रेंस (आईबीसी) की ओर से आयोजित ओएचएस एंड ई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में पावर जेनरेशन सेक्टर कंस्ट्रक्शन कैटेगरी के तहत अवॉर्ड मिला है। गुरुवार देर शाम मु

.

अधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान एनटीपीसी बरौनी की मजबूत एवं सक्रिय सुरक्षा संस्कृति को दर्शाता है। सुरक्षित कार्य पद्धति को बढ़ावा देने, प्रभावी जोखिम प्रबंधन सुनिश्चित करने और ओएचएस एंड ई मानकों के कड़ाई से अनुपालन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण, जागरूकता और पीपुल-फर्स्ट दृष्टिकोण से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

एनटीपीसी बरौनी

परियोजना प्रमुख ने दी बधाई

यह पुरस्कार नेशनल सेफ्टी काउंसिल ऑफ इंडिया(NSCI) के महानिदेशक की ओर से प्रदान किया गया है। एनटीपीसी बरौनी की ओर से यह पुरस्कार सुरक्षा विभाग के सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार रजक ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्साहवर्धन के लिए एनटीपीसी के महाप्रबंधक (सुरक्षा) चंदन शाही भी मंच पर मौजूद थे।

नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (NTPC) के बरौनी परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा है कि यह सम्मान संगठन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह सम्मान हम सबको भविष्य में भी इसी दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की प्रेरणा देता है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply