आखरी अपडेट:
Winter Clothes Drying Tips: सर्दियों में सूरज की लुका-छुपी चलती है और कपड़े ठीक से सूख नहीं पाते. ऐसे में कपड़ों से स्मेल आने लगती है. इससे बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं. इनसे आपके कपड़े बढ़िया खुशबूदार होंगे और किसी प्रकार की बदबू नहीं आएगी.
सर्दियों के सीजन में कपड़ों को बदबू से बचाने के लिए जब आप कपड़े धो रहे हों तो उस वक्त सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. कपड़े धोते समय आखिरी बार पानी बदलते समय उसमें आधा कप सफेद सिरका डाल दें. यह कपड़ों की बदबू को जड़ से खत्म कर देता है और प्राकृतिक सॉफ्टनर का काम भी करता है. सिरके की गंध खुद थोड़ी देर में उड़ जाती है.

एक बाल्टी गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े आधे घंटे भिगो दें. फिर सामान्य तरीके से धो लें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और बेकिंग सोडा दोनों ही बैक्टीरिया और गंध को खत्म करते हैं. कपड़े की गंध मिटाने के लिए यह तरीका भी काफी काम आता है.

अगर आप चाहते हैं कि सर्दी के सीजन में आपके कपड़े से बदबू ना आए तो भले ही धूप कम हो, लेकिन ताजी हवा वाली जगह पर कपड़े सुखाएं. खुली हवा में नमी तेजी से उड़ती है और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया नहीं पनपते. अगर धूप मिल जाए तो और भी बेहतर होगा.

अगर कपड़ों में हल्की सी सीलन रह भी गई हो तो इस्त्री करते समय फैब्रिक परफ्यूम या अरोमा स्प्रे का छिड़काव करें. यह न केवल बदबू मिटाता है बल्कि लंबे समय तक ताजगी बनाए रखता है. हालांकि कपड़े धोते समय भी कई तरह के लिक्विड आते हैं जो कपड़ों की बदबू को मिटा देते हैं.

कभी-कभी बदबू का कारण खुद वॉशिंग मशीन होती है. हफ्ते में एक बार खाली मशीन में गर्म पानी, सिरका और बेकिंग सोडा डालकर चला दें. इससे मशीन के अंदर का फफूंदी और डिटर्जेंट का जमाव साफ हो जाएगा, और कपड़े भी ताजा खुशबू देंगे. ये तरीके सर्दियों में कपड़ों की बदबू मिटा देंगे.