दरभंगा में 23 और 30 दिसंबर को जॉब कैंप: महिला अभ्यर्थियों के लिए मौका, बीमा सखी के 50 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन – Darbhanga News

Spread the love share



दरभंगा में श्रम संसाधन विभाग की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। पहला कैंप 23 दिसंबर को संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय में आयोजित होगा। दूसरा कैंप 30 दिसंबर को बहादुरपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर (BSDC) में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा।

.

जिसमें LIC of India की ओर से बीमा सखी के 50 पदों के लिए इंटरव्यू होगा। इसमें सिर्फ दसवीं पास महिला अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। आयु सीमा 55 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। यह जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क है। चयनित अभ्यर्थियों को 700 रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी। साथ ही प्रोत्साहन राशि(इंसेंटिव) भी मिलेगा।

निबंधन कराना अनिवार्य जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं।

इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज

बायोडाटा

सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

पैन कार्ड

रंगीन फोटो (05)

अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति



Source link


Spread the love share