Bihar-Jharkhand News Today LIVE: राजगीर महोत्सव आज से शुरू, कोहरे से विमान सेवा प्रभावित

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Bihar-Jharkhand News Today LIVE: राजगीर में आज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘राजगीर महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे. जहां कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे. दूसरी ओर भारी कोहरे के कारण रांची में विमान सेवा चरमरा गई है. व…और पढ़ें

राजगीर महोत्सव की फाइल फोटो

बिहार-झारखंड समाचार टुडे लाइव: बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में आज से बहुप्रतीक्षित ‘राजगीर महोत्सव’ का शानदार आगाज होने जा रहा है. शाम 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस उत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद राजगीर की वादियां सांस्कृतिक रंगों में सराबोर हो जाएंगी. उद्घाटन के पहले ही दिन मुख्य आकर्षण के रूप में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर अपनी सुरीली आवाज और सूफी अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश के पर्यटक राजगीर की समृद्ध विरासत से रूबरू होंगे. इसके साथ ही परिसर में ग्रामश्री मेला और व्यंजन मेला भी लगाया गया है, जो स्थानीय हस्तशिल्प और बिहार की संस्कृति को प्रदर्शित करेगा.

19 दिसंबर 202511:11 IST

गिरिडीह: डुमरी में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पांच पशु जब्त, वाहन थाना सुपुर्द

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरैया मोड़ बाईपास पुल के पास स्थानीय लोगों ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया. एक बोलेरो पिकअप वाहन से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे कुल पांच दुधारू पशुओं (गायों) को पकड़ा गया है. इस मामले में डुमरी थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि इन पशुओं को ईसरी बाजार के एक खटाल में ले जाया जा रहा था. फिलहाल, पशु चिकित्सकों द्वारा सभी पकड़े गए जानवरों की जांच की जा रही है और जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए डुमरी थाना के सुपुर्द कर दिया गया है.

19 दिसंबर 202509:23 IST

देवघर में महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज: ‘शीघ्रदर्शनम’ शुल्क में बदलाव और VIP दर्शन पर पूर्ण रोक

विश्व प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस विशेष अवसर पर ‘शीघ्रदर्शनम’ कूपन की राशि बढ़ाकर 600 रुपये कर दी गई है. उत्सव के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने VIP और VVIP दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है. जिलाधिकारी ने मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और बिजली के तारों को सुव्यवस्थित करने के सख्त निर्देश दिए हैं. आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संकरी गलियों में छोटे एम्बुलेंस और अग्निशामक वाहनों के आवागमन की विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि भक्तों को सुरक्षित और सुगम दर्शन प्राप्त हो सकें.

19 दिसंबर 202509:02 IST

पटना में इस तारीख तक बदली रहेगी स्कूल की टाइमिंग

बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राजधानी पटना के स्कूलों के समय में किया गया बदलाव अब आगे भी जारी रहेगा. पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया है. शीतलहर की गंभीरता को देखते हुए अब शैक्षणिक गतिविधियों पर लगी पाबंदियां 25 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेंगी. पटना जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 9:00 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद प्रतिबंधित रहेंगी. इससे पहले यह आदेश 11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक के लिए लागू किया गया था, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट’ और गिरते तापमान को देखते हुए इसे एक सप्ताह के लिए और विस्तार दिया गया है. हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पाबंदी केवल नियमित कक्षाओं के लिए है. बोर्ड परीक्षाओं, विशेष कक्षाओं और पूर्व निर्धारित परीक्षाओं के संचालन को इस समय सीमा से मुक्त रखा गया है, ताकि छात्रों की शैक्षणिक तैयारी प्रभावित न हो.

घरबिहार

LIVE: राजगीर महोत्सव आज से शुरू, कोहरे से विमान सेवा प्रभावित



Source link


Spread the love share