Live: बीएमसी का किंग कौन? आज होगा फैसला, उद्धव-राज की प्रतिष्ठा दांव पर, BJP, शिंदे, पवार की भी

Spread the love share


नायगांव प्रभाग (वार्ड 200 से 206) में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), भाजपा, शिंदे गुट की शिवसेना, कांग्रेस और मनसे के बीच कड़ा संघर्ष है. वार्ड 200 में उबाठा की उर्मिला पांचाल का मुकाबला भाजपा के संदीप देशपांडे और कांग्रेस के सुरेश काले से है. वार्ड 201 में उबाठा की रेखा कांबले के सामने शिंदे गुट की सुप्रिया मोरे और कांग्रेस की पल्लवी मुणगेकर हैं. वार्ड 202 और 203 में भी ठाकरे गुट और भाजपा-शिंदे गुट आमने-सामने हैं, जबकि वार्ड 204 में शिवसेना, शिंदे गुट और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. वार्ड 205 में मनसे की सुप्रिया दलवी भाजपा और कांग्रेस को चुनौती दे रही हैं, वहीं वार्ड 206 में उबाठा, शिंदे गुट, राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के बीच बहुकोणीय संघर्ष है.



Source link


Spread the love share