उत्तराखंड BJP मंत्री पति के विवादित बयान पर मांझी हमलावर, कहा-कीमत लगाना निंदनीय, हो कार्रवाई

Spread the love share


गया: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीति में हलचल मच गई है. केंद्रीय मंत्री और हम के संयोजक जीतन राम मांझी ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर शादी को लेकर कीमत लगाने की बातें कही जा रही हैं तो यह निंदनीय और गलत है. मांझी ने कहा कि शादी खुशी से होती है. अगर कोई इसे खरीदने की बात कर रहा है, तो यह बिल्कुल गलत है. ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे बयान समाज में गलत संदेश देते हैं. परिवारिक मूल्यों के खिलाफ हैं.

बयान वयारल होने के बाद चर्चा का विषय
बता दें कि गिरधारी लाल साहू का बयान सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है. विपक्षी दलों ने इसे महिलाओं और विवाह जैसी संवेदनशील परंपराओं के खिलाफ बताया है. वहीं सामाजिक संगठनों ने भी इसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयान समाज में असामाजिक सोच को बढ़ावा देते हैं.

अब हो सकता है ये?

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह मामला सिर्फ विवाद तक सीमित नहीं रहेगा. क्योंकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सार्वजनिक तौर पर इसे गलत बताया है. संभावना है कि उत्तराखंड सरकार या संबंधित विभाग इस पर संज्ञान ले. इससे गिरधारी लाल साहू और उनके बयान को लेकर कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई की राह भी खुल सकती है.

जानिए क्या है पूरा विवाद

दरअसल, उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें वे कथित रूप से कहते दिख रहे हैं कि अगर शादी नहीं हो रही है तो बिहार से 20–25 हजार रुपये में लड़की ले आओ. इस बयान को बहुत ही आपत्तिजनक और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया जा रहा है.

राजद ने भाजपा पर बोला तीखा हमला
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस बयान पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री से भाजपा की ओर से सार्वजनिक स्पष्टीकरण मांगने की अपील की है. पार्टी का कहना है कि यह बयान बिहार की महिलाओं और समाज की भावना को ठेस पहुंचाता है.

बिहार महिला आयोग ने भी इस बयान पर सख्त रुख अपनाया है. आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यह टिप्पणी महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती है. उन्होंने गिरधारी लाल साहू को नोटिस जारी करने की तैयारी है. जवाब मांगने की प्रक्रिया शुरू की है.

गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनका बयान तोड़ा-मरोड़ा गया प्रस्तुत किया गया है. वे केवल किसी दोस्त के विवाह से जुड़ी बात सुना रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर किसी को ठेस पहुंची है तो वे हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं.



Source link


Spread the love share