जिला मुख्यालय में विभिन्न मंदिरों में हुई पूजा अर्चना, पुलिस प्रशासन चौकस की मूर्ति 10 अक्टूबर एयूआर 7 कैप्शन- जसोइया मोड़ के समीप मां अम्बे क्लब के द्वारा आदि योगी के रूप में दि
औरंगाबाद जिला मुख्यालय में गुरुवार को भी पूजा पंडालों में दर्शन को लोगों की भीड़ रही। बुधवार को देर रात तक पूजा पंडालों में लोगों ने दर्शन किया वहीं गुरुवार को दोपहर के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडाल में पहुंचने लगी। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन के स्तर से बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। मुख्य बाजार के अलावा कर्मा रोड, नावाडीह रोड सहित विभिन्न जगहों पर चार पहिया वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया गया है। इसके लिए सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। औरंगाबाद सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए गए। महिला और पुरुषों के प्रवेश के लिए अलग-अलग की गई व्यवस्था की जानकारी ली गई। पूजा कमेटी के सदस्यों से कहा गया कि वह अपना पहचान पत्र गले में टांग कर घूमें ताकि सहूलियत हो। उनकी सहायता के लिए स्थानीय पुलिस टीम भी मौजूद है। औरंगाबाद के रमेश चौक से लेकर बाईपास तक और इधर रमेश चौक से लेकर धर्मशाला और दूसरी तरफ जसोइया मोड़ तक जगह-जगह लाइट लगाई गई है। रंग बिरंगी लाइटों के अलावा लाइट गेट बनाया गया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यहां देर रात तक दर्शन और पूजन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पूजा समितियों के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। बताया गया कि कहीं हलवा तो कहीं खीर का वितरण प्रसाद के रूप में किया जा रहा है। धर्मशाला स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को सुबह 6:12 बजे प्रस्तावित संधि पूजा और दीपदान कार्यक्रम की तैयारी भी चल रही थी। कहीं आदि योगी तो कहीं प्रभु श्रीराम का दिख रहा मंदिर ——————————————————————————————————- दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल को आदि योगी का रूप दिया गया है। जसोईया मोड़ के समीप मां अंबे क्लब के द्वारा भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है। यहां आदि योगी के स्वरूप को प्रदर्शित किया गया है। यहां पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इसके अलावा श्री कृष्ण नगर अहरी में ब्रह्मर्षी चौक के समीप भी मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यहां कृत्रिम फूलों से सजावट की गई है और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा गया है। पीएचईडी कॉलोनी में शिव मंदिर के पास मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है। यहां भी मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सत्येंद्र नगर मुहल्ला में मां दुर्गा मंदिर को सजाते हुए लाइटिंग की गई है। कमेटी के सदस्य श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे हुए हैं। यहां प्रत्येक दिन महा आरती हो रही है और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है। बराटपुर मुहल्ला में बाबा धर्मदास संगत कमेटी के द्वारा भी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हो रहा है। यहां मुख्य सड़क से पूजन स्थल तक पहुंचने के लिए सजावट की गई है। कृत्रिम फूलों के अलावा लाइटों से यह परिसर जगमगा रहा है।