आखरी अपडेट:
Jehanabad Bridge News: बिहार के जहानाबाद जिला मुख्यालय में एक ऐसा ही पुल बना हुआ है, जिसकी लागत करोड़ों की होगी. हालांकि, अब तक चालू नहीं हो सका है. यह पुल SS कॉलेज और धनगांवा पथ को सुगम बनाने के लिए बनाया गया …और पढ़ें
जानकारी के अनुसार, SS कॉलेज और धनगांवा पथ शहर का काफी व्यस्त रास्ता है. यहां से सैकड़ों गाड़ियों का आवागमन रोज होता है. क्योंकि इस इलाके में दो बड़े और पुराने कॉलेज हैं. इन सबके साथ अच्छे विद्यालय हैं. विभागीय कार्यालय भी हैं. ऐसे में हर दिन रूट से हजारों लोग आना जाना करते हैं. नए पुल के समानांतर पुराना पुल है, जिससे आस पास के मोहल्ले और अन्य लोगों का आना जाना होता है. व्यस्तता की बात करें तो इसे देखते हुए इस रूट की सड़क को नए सिरे से बनाने का भी ऐलान किया जा चुका है.
अब इतनी व्यस्तता के बाद भी नया नेवला पुल 2 साल से बनकर तैयार है, लेकिन चालू नहीं हो सका. अब आलम यह है कि NH 110 से एसएस कॉलेज जाने वाली सड़क पर बना हुआ पुल जानलेवा हो गया है. एसएस कॉलेज की ओर से पुल से सड़क समानांतर है, लेकिन श्याम नगर की ओर से पुल करीब 20 फीट नीचे है. ऐसे में अगर गलती से कोई वाहन तेज गति में चढ़ गया तो उसकी जान भी जा सकती है.
क्यों नहीं शुरू हुआ यह पुल
जानकारी के मुताबिक, नाबार्ड योजना से शहर के दरधा नदी पर करीब 3 करोड़ की लागत से पुल बनाने की योजना 2021 22 में पास हुई थी. साल 2022 में काम शुरू हुआ. एजेंसी की माने तो समय अवधि में पुल बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया, लेकिन अतिक्रमण के चलते पुल का अप्रोच पथ अब तक नहीं बन पाया. चुकी एक तरफ से करीब 20 फीट ऊंचा यू टर्न स्लाइडिंग अप्रोच पथ बनाया जाना है, जो कि श्याम नगर मोहल्ले की ओर से अधूरा है. इसकी ऊंचाई करीब 20 फीट है. बताया जाता है कि एप्रोच पथ को ऊपर तक ले जाने के लिए 30 फीट चौड़ी जगह की जरूरत है, लेकिन विभाग अतिक्रमण मुक्त कर जमीन नहीं जुटा सका है, जिसके चलते करोड़ों का पुल बेकार पड़ा हुआ है.
अनहोनी होने का खतरा
वहीं, पुराने जर्जर पुल से भारी वाहनों से लेकर स्कूल बसों का आना जाना हो रहा है. इतना ही नहीं, पुल के पास किसी प्रकार का साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. इसके चलते कुछ गाड़ियां नए पुल पर कच्ची रास्ते चढ़ जाती है. ऐसे में अनहोनी होने का भी खतरा है.
पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं …और पढ़ें
पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं … और पढ़ें