काउंटडाउन शुरू..पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द उड़ेंगे विमान, इस डेट से मिलेगी टिकट

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Purnia Airport Update: पूर्णिया एयरपोर्ट का निरीक्षण करने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और अन्य कई मंत्रियों पहुंचे. निर्माण कार्य करने वाली कंपनी को 5 सितंबर तक कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया.

पूर्णिया में बन रहे एयरपोर्ट की कार्यो की जायजा लेने बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री लेशी सिंह सहित अन्य  मंत्री व संबंधित अधिकारी पहुंचे. इस दौरान कई निर्देश दिए गए. 15 सितंबर को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. साथ ही एक सितंबर को टिकट बुकिंग शुरू होगी.

काम चल रहा है

वर्षों से चली आ रही पूर्णिया के लोगों की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है. पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरने की तारीख भी आ गई है. इस कारण अंतिम निर्माण कार्य जोरों शोरो से जारी है. सीमांचल के लोगों के लिए बड़ी सौगात से होगी.

सबसे बड़ा एयरपोर्ट

पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बिहार सरकार के आए मंत्रियों को पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण कार्य से संबंधित सभी तरह की जानकारी उपलब्ध कराई. साथ ही साथ उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण कार्य पूरा हो सके ये बाते कहीं.

बेस्ट प्लेस

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय से 5 सितंबर तक सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निदेश दिया. विमान संचालन कंपनी से इकरारनामा करने एवं चिन्हित स्थलों के हैंडओवर की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण करने को कहा गया. किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का आदेश दिया गया.

घरबिहार

काउंटडाउन शुरू..पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द उड़ेंगे विमान, इस डेट से मिलेगी टिकट



Source link


Spread the love share