श्रद्धालुओं के लिए तैयार छठ घाट।
जमुई जिले के खैरा प्रखंड के नारियाना गांव में छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया है। यहां भगवान सूर्य की विशाल मूर्ति स्थापित कर लाखों की लागत से आकर्षक पंडाल सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
.
छठ पर्व पर तैयार भव्य पंडाल।
आयोजन समिति के प्रमुख रणजीत साव ने बताया कि पिछले दस वर्षों से लगातार इस पारंपरिक आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है।
मेले का भी होगा आयोजन
इस अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच एक मेले का भी आयोजन किया गया है। इसमें झूला, नाव झूला और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भगवान सूर्य की मूर्ति के दर्शन के साथ मेले का आनंद ले रहे हैं।
पुलिस-प्रशासन मुस्तैद
पंडाल की सजावट पूरी हो चुकी है और आज शाम 6 बजे खरना कार्यक्रम के तहत भगवान सूर्य की मूर्ति के चेहरे का अनावरण किया जाएगा, जिसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का औपचारिक शुभारंभ होगा। आयोजन स्थल पर छठ पूजा सेवा समिति, नारियाना के सदस्य और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में लगातार मुस्तैद हैं।