चौथम के पूर्व प्रमुख नरेश बादल का निधन: पटना के निजी अस्पताल में हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस – Khagaria News

Spread the love share



खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के पूर्व प्रमुख नरेश प्रसाद बादल (60) का बुधवार को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे हृदय रोग से पीड़ित थे और कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों के अनुसार, उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ।

.

उनके निधन से खगड़िया जिले में शोक का माहौल है। नरेश प्रसाद बादल चौथम प्रखंड की धुतौली पंचायत के भूतौली मालपा गांव के निवासी थे।

राजनीतिक जीवन

नरेश प्रसाद बादल वर्ष 2008 से 2011 तक चौथम प्रखंड के प्रमुख रहे थे। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2001 से 2006 तक धुतौली पंचायत के मुखिया के रूप में भी कार्य किया था। उनकी पत्नी भी वर्ष 2016 से 2021 तक मुखिया के पद पर थीं। राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे बादल ने वर्ष 2015 में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वर्तमान में वे राजद पार्टी से जुड़े थे और जनसुराज के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे।

इन लोगों ने शोक व्यक्त की

उनके निधन पर पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली केसर, खगड़िया विधायक बबलू मंडल, बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, चौथम प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. दीपक कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, पूर्व प्रमुख प्रभाकर प्रसाद सिंह और डॉ. मनोज कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है।



Source link


Spread the love share