दरभंगा में सड़क पार कर रहे सफाईकर्मी को कुचला: ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया, साथियों ने मृतक के आश्रितों के लिए सरकारी नौकरी मांगी – Darbhanga News

Spread the love share




दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में घोड़दौर चौक के पास सोमवार को सड़क हादसे में एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 साल के सफाईकर्मी विक्रम राम के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के साथी सफाईकर्मी आक्रोशित हो गए। उन्होंने काम ठप कर दिया और सफाई कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से सड़क पार कर रहे विक्रम राम को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद तत्काल विक्रम को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। विक्रम की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो, भाई दो बहनों में सबसे छोटा था विक्रम मृतक विक्रम राम दो भाई और दो बहनों में छोटा था। प्रत्यक्षदर्शी अमोल यादव ने बताया कि सफाईकर्मी बिना किसी सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट या जूते के काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तेज रफ्तार और प्रेशर हॉर्न बजाने वाले वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। साथी सफाईकर्मियों ने मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की सफाईकर्मी मनोज राम और राहुल कुमार रावत ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी राम दैहन रावत ने बताया कि ट्रक चालक ने ब्रेक तक नहीं लगाया और सीधे साइकिल सवार विक्रम को टक्कर मार दी। इधर, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply