दशहरा के दिन पूजा पंडाल में जुटेंगे श्रद्धालु

Spread the love share


भगवानपुर में दशहरा पर्व पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल होंगे। दुकानदार चाट, जलेबी, गोलगप्पा आदि बेचेंगे। सुरक्षा के लिए स्वयंसेवक, दंडाधिकारी और…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानभभुआगुरु, 10 अक्टूबर 2024 02:02 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में दशहरा पर्व पर पूजा पंडालों में मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटेगी। इस भीड़ में महिला, पुरुष, युवा-युवती व बच्चे शामिल होंगे। इनकी भीड़ से मेला का दृश्य नजर आएगा। भीड़ को देख दुकानदारों द्वारा चाट, जलेबी, गोलगप्पा, चाउमिन, समोसा, छोला, खिलौने की दुकानें सजाई जाएंगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जहां दुर्गा पूजा समिति के स्वयंसेवक तैनात रहेंगे, वहीं दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए दफादार और चौकीदारों पूजा पंडाल के पास तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण रामपुर। बेलांव थानाध्यक्ष अनिश कुमार ने गुरुवार को पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समिति के लोगों से बात की और सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक तैयारी रखने का निर्देश दिया। इस दौरान भीड़ को देखते हुए स्वयंसेवक तैनात रखने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके। यह भी कहा कि पूजा पंडाल में अश्लील गीत न बजाएं। कोई वैसा कार्य नहीं करें, जिससे दूसरे वर्ग के लोगों को परेशानी हो। शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिया। उनके साथ दारोगा अमितेश कुमार, सरोज कुमारी के अलावा महिला-पुरुष जवान थे।



Source link


Spread the love share