दो बाइकों की आपसी टक्कर में पाच लोग घायल

Spread the love share


दो बाइकों की आपसी टक्कर में पाच लोग घायल दो बाइकों की आपसी टक्कर में पाच लोग घायलदो बाइकों की आपसी टक्कर में पाच लोग घायल

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानजमुईमंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 08:07 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

चकाई, निज प्रतिनिधि प्रखंड के बेसकीटांड़- सिमुलतला मुख्य मार्ग में नवादा मोड़ के समीप मंगलवार की रात दो बाइक आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चकाई थाना क्षेत्र के तीनघारा एवं नगरी गांव के पांच लोग दो बाइक पर सवार होकर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के कर्णगढ दुर्गा मंदिर में मेला एवं प्रतिमा विसर्जन देखने गए थे। देर शाम मेला एवं विसर्जन देखने के बाद वे लोग बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।इसी क्त्रम में बेसकीटांड़- सिमुलतला मुख्य मार्ग में

नवादा मोड़ के समीप अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने के कारण आगे चल रही बाइक ने ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे चल रही बाइक आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे एक बाइक पर सवार नगरी गांव निवासी बबलू वर्मा पिता कामदेव वर्मा ,अभिषेक कुमार पिता मनोज वर्मा एवं दूसरे बाइक पर सवार तीनघारा गांव निवासी वरुण सिंह पिता हारो वर्मा, बेबी देवी पति वरुण सिंह एवं ज्योति कुमारी पति हरि वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रमंडी थाना के अपर थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया ।जहां चिकित्सक द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।



Source link


Spread the love share