आखरी अपडेट:
जमुई जिले में जिला नियोजनालय के द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जहां आप अपने योग्यता अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय जमुई के सहयोग से 25 जून को रोजगार स…और पढ़ें
यहां कई पदों पर होगी सीधी बहाली
हाइलाइट्स
- जमुई में 25 जून को आयोजित होगा रोजगार मेला
- 10वीं या 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
- न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए
जमुई. नौकरी की तलाश में लगे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. अगर आप बेरोजगार हैं और शैक्षणिक योग्यता रखते हैं तथा आज तक आपको नौकरी नहीं मिल सकी है, तो आज आप 25 जून के दिन जमुई पहुंच जाए और यहां आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. दरअसल जमुई जिले में जिला नियोजनालय के द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जहां आप अपने योग्यता अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय जमुई के सहयोग से 25 जून को रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. इसमें सभी शैक्षणिक स्तर के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.
जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि इस मेले में चेतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन लिया जाएगा. कंपनी द्वारा निर्धारित योग्यता के अनुसार 10वीं या 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस विशेष जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है. चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 11 हजार 80 रुपये वेतन के साथ-साथ पीएफ, ईएसआई और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.
जानिए कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य होगा. निबंधन के बाद अभ्यर्थी को अपने बायोडाटा के साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र लेकर 25 जून को निर्धारित समय पर कैंप स्थल पर उपस्थित होना होगा. आवेदन का समय सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रहेगा. इस दौरान साक्षात्कार भी आयोजित किया जाएगा.इस रोजगार मेला में 18 वर्ष से 30 वर्ष तक के योग्य युवा हिस्सा ले सकते हैं. अगर आप इस रोजगार मेला का फायदा उठाना चाहते हैं और अपने लिए नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप रोजगार मेला के जगह पर पहुंच जाएं.