गौनाहा/जमुनिया में भितिहरवा आश्रम में न्यायमूर्ति राजीव रॉय ने गांधीजी और कस्तूरबा की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने स्थानीय बालिकाओं को सूत कताई का ज्ञान दिया और कहा कि चरखा आर्थिक स्वालम्बन के…
गौनाहा/जमुनिया। भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट के प्रांगण में वृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति राजीव रॉय ने गांधीजी और कस्तूरबा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। न्यायमूर्ति ने आश्रम में सीखने वाली स्थानीय बालिकाओं से सूत कताई का गुर जाना। न्यायमूर्ति ने कहा कि चरखा सिर्फ आर्थिक स्वालम्बन का मार्ग नहीं दिखाता बल्कि एकाग्रचित्त मनुष्य का भी निर्माण करने में भी सहायक है। वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश राव ने कहा कि सुदूर क्षेत्र में इस तरह की योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी चल रही है। ट्रस्ट परिसर में न्यायमूर्ति ने रुद्राक्ष व चंपा पौधा का रोपण किया। उन्होंने ने गांधी आश्रम संग्रहालय का भी भ्रमण किया और आश्रम की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने लाइट एंड साउंड के माध्यम से गांधी के भीतिहरवा से पर्यटकों इतिहास की सटीक जानकारी देने की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। न्यायमूर्ति राजीव रॉय ने अशोक स्तम्भ रमपुरवा का भी दौरा किया। मौके पर एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, उच्च न्यायलय के वरीय अधिवक्ता विंध्याचल सिंह, सीओ विवेक सिंह, बीडीओ शिवजन्म राम, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने भी पुष्पार्पित किया। मौके पर बेतिया व्यवहार न्यायालय के नाजिर संजीव तिवारी, राजा श्रॉफ, इंद्रजीत शर्मा, प्राचार्य सुदिष्ट कुमार, गोलू कुमार, रवि श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, मनीष शर्मा, वर्षा, मेघा थे।