अमरपुर| नगर पंचायत के डुमरामा मोहल्ले में बुधवार को खेलने के दौरान तीन वर्षीय बच्चे ने घर में रखे थीनर को पानी समझ कर पी लिया। गंभीर स्थिति में परिजन मासूम को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आये, जहां डॉ. पंकज कुमार के द्वारा संत कुमार के पुत्र प्रणव
.
बांका| लक्ष्मीपुर के समीप बुधवार की दोपहर बच्चा को बचाने के दौरान एक बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर निवासी राजेश कुमार बाइक से बांका जा रहा था। इस दौरान लक्ष्मीपुर के समीप एक बच्चा सड़क की ओर दौड़ पड़ा जिसे बचाने के क्रम में बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया।
बांका| सदर थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त को कर्मा गांव से गिरफ्तार किया। बुधवार को दोनों का अस्पताल में मेडिकल करा कर न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 188/24 के नामजद अभियुक्त सुदीन सिंह एवं मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच कराकर दोनों को न्यायालय भेजा गया।