बड़े ही आसान हैं ये तरकीब, सही फूलों का करें चयन इस से बदल जाएगी आपके गार्डन की खूबसूरती

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Gardening Tips: जमुई के गार्डनिंग एक्सपर्ट कनिष्क कुमार के अनुसार सर्दियों में गेंदा, गुलदाउदी, पिटूनिया, डहलिया, पैंसी और स्नैपड्रैगन लगाने से आपका गार्डन रंगीन और खूबसूरत बनता है. इन फूलों की देखभाल भी बहुत ही कम होती है.

जमुई जिले में नर्सरी संचालक कनिष्क कुमार बताते हैं कि सर्दियों में बगीचे में गेंदा का फूल लगाना चाहिए. इसमें देखभाल की काफी कम आवश्यकता पड़ती है, लेकिन यह बगीचे को काफी खूबसूरत बना देता है. गेंदा की खासियत है कि यह ठंड में भी अच्छी तरह खिलता है और कीटों को दूर रखने में मदद करता है. आप गेंदा के पौधों को लगाने से पहले मिट्टी में गोबर की खाद या रसोई से निकला सब्ज़ियों का छिलका मिला सकते हैं. इससे आपका पौधा फूलों से भर जाएगा.

Gardening tips, home garden, roof top gardening ideas, घर का गार्डन, छत पर गार्डन कैसे बनाएं, गार्डेनिंग टिप्स, local 18, Bihar, Jamui

अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन सर्दियों में रंग-बिरंगे फूलों से भर जाए तो गुलदाउदी सबसे बेहतर विकल्प है. कनिष्क बताते हैं कि यह फूल कई रंगों में आता है और लंबे समय तक खिलता रहता है. गुलदाउदी लगाने से पहले मिट्टी को अच्छी तरह से भुरभुरी बना लें और उसमें घर की बनी कम्पोस्ट डालें. सावधानी यह रखनी चाहिए कि पौधे को सीधी धूप मिले और पानी कम मात्रा में दिया जाए. घरेलू उपाय के तौर पर आप चाय की पत्तियों का पानी खाद की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे फूलों की चमक और बढ़ जाती है.

Gardening tips, home garden, roof top gardening ideas, घर का गार्डन, छत पर गार्डन कैसे बनाएं, गार्डेनिंग टिप्स, local 18, Bihar, Jamui

सर्दियों में पिटूनिया लगाना उन लोगों के लिए खास है जो चाहते हैं कि उनका गार्डन रंगों से भर जाए. कनिष्क ने बताया कि पिटूनिया के फूल गुलाबी, बैंगनी, सफेद और लाल रंगों में आते हैं और देखने वालों का मन मोह लेते हैं. इसे लगाने का फायदा यह है कि यह कम देखभाल में भी अच्छे से खिलता है, लेकिन ध्यान रखें कि पौधे को पर्याप्त धूप मिले और मिट्टी में नमी बनी रहे लेकिन पानी ज़्यादा न हो. आप अंडे के छिलकों को पीसकर मिट्टी में मिला सकते हैं, इससे पौधे को कैल्शियम मिलेगा और फूल लंबे समय तक ताज़ा रहेंगे.

News18 को इस रूप में जोड़ें
Google पर पसंदीदा स्रोत

Gardening tips, home garden, roof top gardening ideas, घर का गार्डन, छत पर गार्डन कैसे बनाएं, गार्डेनिंग टिप्स, local 18, Bihar, Jamui

कनिष्क ने बताया कि आप सर्दी के मौसम में डहलिया भी लगा सकते हैं. उन्होंने बताया कि यह सर्दियों का ऐसा फूल है. जो बड़े-बड़े आकार और चमकीले रंगों में खिलता है. इसे लगाने से आपका गार्डन बिल्कुल रंगीन हो जाएगा. इसे लगाने से पहले मिट्टी में अच्छी तरह से गोबर की खाद मिलाएं और पौधे को धूप वाली जगह पर रखें. कनिष्क ने बताया कि इसे लगाने से पहले आप रसोई से निकले प्याज़ और लहसुन के छिलके मिट्टी में डाल सकते हैं, यह पौधे को कीटों से बचाने में मदद करेगा.

Gardening tips, home garden, roof top gardening ideas, घर का गार्डन, छत पर गार्डन कैसे बनाएं, गार्डेनिंग टिप्स, local 18, Bihar, Jamui

पैंसी फूल अपनी खूबसूरत आकृति और रंगों के लिए जाना जाता है. सर्दियों में यह फूल आपके गार्डन को एक अलग ही लुक देगा. कनिष्क ने बताया कि इसे लगाने का फायदा यह है कि यह ठंड में भी लंबे समय तक खिलता रहता है और कम देखभाल में भी अच्छा परिणाम देता है. इसके अलावा आप अपने गार्डन में स्नैपड्रैगन फूल भी लगा सकते हैं. यह फूल अपनी अनोखी आकृति और रंगों के लिए मशहूर है. अगर आप भी इस विंटर में अपने गार्डन को शानदार लुक देना चाहते हैं तो आप अपने गार्डन में ये पौधे लगा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
घरजीवन शैली

सर्दियों में गार्डन में लगा दें ये 5 फूलों के पौधे, महक उठेगा पूरा आंगन



Source link


Spread the love share