बिहार में हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन और चयन प्रोसेस

Spread the love share


आखरी अपडेट:

BPSSC Home Guard Havildar Clerk Recruitment: बीपीएसएससी ने होमगार्ड सेवा में हवलदार क्लर्क के 64 पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन 8 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन होंगे. नियुक्तियां गृह विभाग (विशेष शाखा) के अंतर्गत की जाएंगी और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है.

सीतामढ़ी. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा होमगार्ड सेवा संवर्ग में हवलदार क्लर्क के 64 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले और स्थानीय कैफे संचालक गुड्डू कुमार ने बताया कि यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो लंबे समय से विभागीय सेवा में रहते हुए प्रोन्नति या स्थायी पद की प्रतीक्षा कर रहे थे. नियुक्तियां गृह विभाग (विशेष शाखा) के अंतर्गत की जाएंगी और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है.

गुड्डू कुमार के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 8 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही बिहार होमगार्ड संगठन में न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा या ड्यूटी पूरी की होनी चाहिए. आवेदन करते समय सभी प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करना होगा. आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है.

कैसा होगा प्रश्न पेपर
आयु सीमा की जानकारी देते हुए गुड्डू कुमार ने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष से कम होनी चाहिए. आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जो 100 अंकों की होगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न पत्र में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे. परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी.

ध्यानपूर्वक पढ़ें सारी जानकारी
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा. इसके बाद लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के संयुक्त आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा. गुड्डू कुमार ने विशेष रूप से बताया कि ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के समान रखी गई है. उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

लेखक के बारे में

मोहम्मद माजिद

पत्रकारिता में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव। 2023 से नेटवर्क 18 के साथ जुड़े हुए मुझे ढाई साल हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में वरिष्ठ कंटेंट एडिटर के रूप में काम कर रहा हूं। यहां, मैं कवर हूं…और पढ़ें

घरनौकरियाँ

बिहार में हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन और चयन प्रोसेस



Source link


Spread the love share