बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस बोली- विपक्ष INDIA ब्लॉक की तरह लड़ेगा, CM के चेहरे पर सामूहिक रूप से फैसला

Spread the love share



बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए अपनी रणनीति को पुख्ता करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह इंडिया गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी। साथ ही कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि गठबंधन के सहयोगी मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर ‘सामूहिक निर्णय’ लेंगे।




ट्रेंडिंग वीडियो

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कांग्रेस पार्टी रणनीतिक बैठक खड़गे राहुल गांधी और अन्य नेता चर्चा

2 4 का

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक
– फोटो : एएनआई


दिल्ली में बैठक, राहुल गांधी-बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में दिल्ली के इंदिरा गांधी भवन में बिहार को लेकर बैठक हुई। बैठक में पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और उनके पूर्ववर्ती अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बिहार में 20 साल बाद बदलेगा इतिहास? नीतीश कुमार उठाएंगे चौंकाने वाला कदम!


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कांग्रेस पार्टी रणनीतिक बैठक खड़गे राहुल गांधी और अन्य नेता चर्चा

3 4 का

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक
– फोटो : एएनआई


आगामी चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा

इनके अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता मीरा कुमार, तारिक अनवर, शकील अहमद खान और मोहम्मद जावेद सहित कई नेता शामिल हुए। खरगे ने बैठक के दौरान कहा, बिहार के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें- Election: गया टाउन विधानसभा सीट का ‘चक्का जाम’ बना मुद्दा; सत्ता का संग्राम में कहां फंसे मंत्री प्रेम कुमार?


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कांग्रेस पार्टी रणनीतिक बैठक खड़गे राहुल गांधी और अन्य नेता चर्चा

4 4 का

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक
– फोटो : एएनआई


बिहार में बदलाव की बयार

खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, बिहार में बदलाव की बयार बहने लगी है। बिहार के लोग विकास, सामाजिक न्याय और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और बेरोजगारी के कारण युवाओं में गुस्सा है।

संबंधित वीडियो-




Source link


Spread the love share