मंत्री गिरिराज सिंह ने CM नीतीश का किया बचाव: राष्ट्रगान में चूक पर बोले- गलती किसी से भी हो सकती है – Banka News

Spread the love share


केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सांसद जनार्दन यादव की पत्नी सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर दुख की इस घ

इसके बाद गिरिराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बांका के डीएम अंशुल कुमार ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। बैठक के दौरान उन्होंने हैंडलूम एवं टेक्सटाइल विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

नीतीश कुमार की तारीफ, लालू परिवार पर साधा निशाना

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा, “नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है। बांका में जो विकास कार्य दिख रहे हैं, वह उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद ही संभव हुआ है।”

हाल ही में राष्ट्रगान को लेकर हुई चूक पर पूछे गए सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि “गलती किसी से भी हो सकती है, इसे अनावश्यक रूप से बड़ा मुद्दा बनाना उचित नहीं है।”

हालांकि, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “लालू परिवार को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने राज्य को लूटने का काम किया है।”

इंडिया गठबंधन पर हमला, राहुल-तेजस्वी पर कसा तंज

गिरिराज सिंह ने विपक्षी इंडिया गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा, “दुर्भाग्य की बात है कि राहुल गांधी, लालू यादव और तेजस्वी यादव दक्षिण भारत में बिहारी समाज का अपमान कर रहे हैं। ये लोग बिहारी समाज को अपशब्द कहकर उनका अपमान कर रहे हैं। बिहार की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में एक-एक पाई का हिसाब लेगी।”

बांका दौरे के दौरान गिरिराज सिंह के बयान से एक बार फिर बिहार की राजनीति गरमा गई है। अब देखना होगा कि उनके इन बयानों पर विपक्ष की क्या प्रतिक्रिया आती है।



Source link


Spread the love share