लखीसराय DM ने प्रेस मालिकों संग की बैठक: विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी गाइडलाइन पालन करने के निर्देश – Lakhisarai News

Spread the love share



लखीसराय जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उनके कार्यालय कक्ष में जिले के प्रेस मालिकों और जन प्रतिनिधियों के साथ हुई। इसका उद्देश्य विधानसभा निर्वाचन 2025 के संदर्भ में च

.

दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश

बैठक में बताया गया कि विधानसभा चुनाव के किसी भी उम्मीदवार द्वारा प्रेस से पोस्टर, बैनर, स्टीकर या पंपलेट जैसी कोई भी सामग्री छपवाने पर उस पर संबंधित प्रेस का नाम स्पष्ट रूप से अंकित होना अनिवार्य है। साथ ही, छपवाई गई सामग्री की संख्या भी उस पर दर्ज की जानी चाहिए।

छापी गई सामग्री की एक प्रति जिला चुनाव कार्यालय को उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। सभी प्रेस संचालकों को चुनाव आयोग के इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

प्रेस मालिक रहे उपस्थित

इस बैठक में कमला प्रेस से विकास पाण्डेय, शुभम प्रेस से सुबोध कुमार, वीणा प्रेस से सुरेश वर्मा, पटना प्रेस से इंदु देवी, अजंता प्रेस से गोपाल राम, आदर्श प्रेस से निशा भारत, स्नेही प्रेस से ओमप्रकाश स्नेही और पोपुलर प्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभी प्रेस मालिकों ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करने का वचन दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी लखीसराय ने बैठक में भाग लेने के लिए सभी उपस्थित प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।



Source link


Spread the love share