लग्जरी कार में दूध वाहन पिकअप ने मारी टक्कर

Spread the love share


महुआ में एक लग्जरी कार को पीछे से मालवाहक पिकअप ने टक्कर मारी, जिससे कार को काफी नुकसान हुआ और उसमें सवार चार लोगों को चोटें आईं। घटना गुरुवार की सुबह फुलवरिया के पास हुई, जब कार पटना दुर्गा मेला…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानहाजीपुरगुरु, 10 अक्टूबर 2024 07:19 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

महुआ । ए.सं. लग्जरी कार में मालवाहक पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उस पर बैठे सवार को चोट आई। हालांकि भगवान का शुक्र था कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। घटना गुरुवार की पूर्वाह्न महुआ हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया के पास हुई। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर सकरा से पटना जा रही लग्जरी कार को महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया के पास पीछे से माल वाहक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कार के पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उस पर बैठे दो युवतियां सहित चार लोग को चोटे आई। कार सवार ने बताया कि वे लोग पटना दुर्गा मेला देखने जा रहे थे। इस बीच तेजी से आ रहे दूध वाहक पिकअप ने जोर जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार सवार काफी डर गए। महुआ – 02 – कार और दूधवाहक की टक्कर के बाद महुआ के फुलवरिया के पास लोगों की जुटी भीड़।



Source link


Spread the love share