लाइब्रेरी से लौट रहे छात्र को सिर में मारी गोली: जहानाबाद में 18 साल का युवक गंभीर, पीएमसीएच रेफर – Jehanabad News

Spread the love share



जहानाबाद में शुक्रवार की देर शाम लाइब्रेरी से घर लौट रहे एक छात्र को गोली मारने का मामला सामने आया है। अपराधियों ने छात्र के के सिर में गोली मारी है, जिससे छात्र की हालत गंभीर है। यह घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सोनवा मखदुमपुर सड़क पर धवलौ गांव के स

लाइब्रेरी से लौटते वक्त मारी गोली

छज्जू बीघा गांव के रहने वाले 18 वर्षीय बबलू कुमार साइकिल से लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर आ गए।

घायल छात्र को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

छात्र की हालत गंभीर, इलाज जारी

एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। छात्र की हालत गंभीर है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है। घटना के समय पीड़ित के साथ एक और छात्र था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित के परिवार के लोग सदमे में हैं और कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link


Spread the love share